एक्सप्लोरर

Texas Train Accident: मालगाड़ी में दम घुटने से दो लोगों की मौत, 15 घायल, पुलिस को मानव तस्करी की आशंका

Train Accident In US: पहले भी मानव तस्करी से जुड़े मामले आ चुके हैं. पिछले साल सैन एंटोनियो के बाहरी इलाके में एक ट्रक के जरिये मानव तस्कारी की जा रही थी. तब दम घुटने से 53 प्रवासियों की मौत हो गई थी.

Texas: अमेरिका के टेक्सास में एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में दो प्रवासियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, ये हादासा एक मालगाड़ी में दम घुटने के कारण हुआ. ट्रेन में कुछ 17 लोग सवार थे. 

पूरी घटना टेक्सास राज्य के उवाल्दे काउंटी की है. हादसे को लेकर उवाल्दे पुलिस ने अपने बयान में कहा कि शुक्रवार दोपहर दोपहर 3:50 बजे कॉल प्राप्त हुई कि ट्रेन के अंदर कई आप्रवासियों को घुटन हो रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया. जिसके बाद ट्रेन को रोका गया. ट्रेन के कंटेनर में सवार कई प्रवासियों की हालत बेहद गंभीर थे, जबकि दो दम तोड़ चुके थे. घायलों को तत्काल इलाज के लिए हेलीकॉप्टर या एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है. 

 पुलिस को मानव तस्करी की आशंका 

घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि हमने मामले को गंभीरता से लिया, ट्रेन में प्रवासियों को कहां ले जाया जा रहा था. इसको लेकर जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि हमने तत्काल एक्शन लेते हुए उवलादे काउंटी में टेक्सास के निप्पा के ठीक पूर्व में ट्रेन को रोक दिया गया था. इसके साथ ही राहत और बचाव के लिए हेलीकॉप्टर उतारने के लिए अमेरिकी राजमार्ग 90 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था. जिससे गंभीर प्रवासियों को बाई एयर तुरंत अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत कैसी है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के जांचकर्ताओं ने कहा कि मानव तस्करी की संभावना लग रही है, इसी पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना 

गौरतलब है कि इससे पहले भी मानव तस्करी से जुड़े मामले आ चुके हैं.  पिछले साल सैन एंटोनियो के बाहरी इलाके में एक ट्रक के जरिये मानव तस्कारी की जा रही थी. ट्रक के पीछे हिस्से में सैकड़ों प्रवासियों को रखा गया था. जिसके बाद ट्रक में दम घुटने से 53 प्रवासियों की मौत हो गई थी. इस मामले में दो अमेरिकियों को संघीय अदालत में दोषी ठहराया गया था. ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर मौत की सजा सुनाई जाती है. 

ये भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर महिला एथलीटों के वुमन चैंपियनशिप में शामिल होने पर लगी रोक, क्या कहते हैं नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget