एक्सप्लोरर

Operation Amritpal: अब तक अमृतपाल क्यों नहीं हुआ गिरफ्तार? नाराज HC ने पंजाब सरकार से पूछा- 80 हजार पुलिस के जवान क्या कर रहे

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में ऑपरेशन अमृतपाल पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने ऑपरेशन सफल न रहने पर नाराजगी जताई.

Amritpal Singh Operation: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अबतक पुलिस की पकड़ से दूर है. अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार की कड़ी फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने ऑपरेशन अमृतपाल सफल न होने पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि पंजाब पुलिस के 80 हजार जवान क्या कर रहे? अबतक अमृतपाल सिंह फरार है. ये पंजाब पुलिस की खुफिया नाकामी है. पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह से फेल है.

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ये भी बताया गया कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर एमएसए लगा दिया गया है. हाईकोर्ट में अब चार दिन बाद इस मामले पर सुनवाई होगी. कोर्ट ने पंजाब सरकार से मामले की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है.

अमृतपाल के चार सहयोगियों पर भी NSA
पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने बताया, अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है. अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह, जिन्हें गिरफ्तार किया गया था, उनपर भी कड़े कानून के तहत मामला दर्ज किए जाने की संभावना है. जबकि अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों दलजीत सिंह कलसी, भगवंत सिंह, गुरमीत सिंह और प्रधानमंत्री बाजेका को असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है, उनके चाचा को भी वहां ले जाया जा रहा है. 

अमृतपाल पर ये है आरोप
पंजाब पुलिस ने कहा, अमृतपाल सिंह पर हमें विदेशी फंडिंग के अलावा पाकिस्तान की ISI की संलिप्तता का संदेह है. आरोपी हवाला चैनलों का भी इस्तेमाल कर रहे थे. हमारे पास सबूत हैं कि आरोपी अमृतपाल के करीबी सहयोगियों की 'आनंदपुर खालसा फौज' (एकेएफ) बना रहे थे. अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज छह एफआईआर में अवैध हथियार रखने के अलावा पुलिस के काम में बाधा डालना और पुलिस पर हमला करना शामिल है.

उधर पंजाब की कानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल का कहना है, 'हम देशभक्त लोग हैं, भारत माता से प्यार करते हैं और अगर कोई भारत माता के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. पंजाब में शांति बहाल रखने के लिए पिछले कुछ दिनों में भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी सरकार ने कई कठोर कदम उठाए हैं. हमें तो सिस्टम मिला उसमें पॉलिटिकल लोगों के साथ क्रिमिनल की जुगलबंदी थी. गैंगस्टर और क्रिमिनल्स को पहले पॉलिटिकल संरक्षण दिया जाता था."

ये भी पढ़ें-
'शहजादे... ये नहीं चलेगा, माफी तो मांगनी ही पड़ेगी', संबित पात्रा ने राहुल गांधी को बताया मीर जाफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget