एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, जानिए

Arvind Kejriwal On Amritpal Singh Arrest: एक महीने से ज्यादा समय से फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी.

Amritpal Singh Arrested: वारिस पंजाब दे का चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को आखिरकार पंजाब पुलिस ने 36 दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया. 18 मार्च को शुरू हुए अभियान को पुलिस ने अंजाम दे दिया. मामले को लेकर प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की भी प्रतिक्रिया आई है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा, “पंजाब के अमन चैन और सुरक्षा के लिए हम वचनबद्ध हैं. इसके लिए कठोर निर्णय लेने को भी हम तैयार हैं.” वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीटर पर कहा, “साहिब ने इस मिशन को परिपक्वता और साहस से पूरा किया. बिना किसी रक्तपात और गोली चलाये पंजाब पुलिस ने कामयाबी हासिल की. इस दौरान शांति बनाए रखने और पंजाब सरकार का साथ देने के लिए जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया.”

कैसे हुई अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी?

दरअसल, पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी को इनपुट मिला था कि अमृतपाल सिंह रोडेवाला गांव में मौजूद है. इसके बाद सतर्कता के साथ उसकी गिरफ्तारी का प्लान बनाया. इस बार बिना किसी चूक के पुलिस इस प्लान को अंजान देना चाहती थी. इसी क्रम में पंजाब पुलिस के जवानों ने इस गांव को घेर लिया. बाद में पता चला कि वो रोडेवाला गांव के गुरुद्वारे में है. गुरुद्वारे की मर्यादा का खयाल रखते हुए पुलिस ने सुबह लगभग 7 बजे के आसपास उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया और असम की डिब्रूगढ़ की जेल में भेज दिया.

गिरफ्तारी और सरेंडर पर हो रही बहस

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी और सरेंडर के बीच बहस भी हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी की गई है तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि उसने सरेंडर किया है. सरेंडर को लेकर बहस इस वजह से भी हो रही है क्योंकि अमृतपाल सिंह की ओर से इसके वीडियो बनाए गए और फोटो भी खिंचवाए गए. एक संदेश दिया गया कि वो गुरुद्वारे में आया था और वहां पर अरदास देने के साथ-साथ प्रवचन दिया इसके बाद सरेंडर किया. गुरुद्वारे के ग्रंथी के मुताबिक अमृपाल सिंह ने सरेंडर किया है. वहीं पुलिस ने साफ किया है कि उसने सरेंडर नहीं किया बल्कि गिरफ्तारी हुई है.

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह हुआ गिरफ्तार या किया सरेंडर? सबके अलग-अलग दावे, क्या है सच...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget