एक्सप्लोरर

अमृतपाल के खिलाफ एक्शन की तैयारी! NSA एडवाइजरी बोर्ड ने तलब किए दर्ज मामलों के रिकॉर्ड

Amritpal Singh Update: पंजाब पुलिस अजनाला कांड के बाद 18 मार्च से अमृतपाल सिंह की तलाश कर रही थी. 23 अप्रैल को उसे मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था.

Amritpal Singh News: एनएसए (NSA) एडवाइजरी बोर्ड ने अमृतपाल के खिलाफ दर्ज मामलों का रिकॉर्ड तलब किया है. अमृतपाल के खिलाफ केसों का रिकॉर्ड लेकर अमृतसर पुलिस एडवाइजरी बोर्ड के सामने पहुंची. अमृतपाल को एनएसए के तहत गिरफ़्तार कर डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था. अमृतपाल के खिलाफ अजनाला थाना हिंसा समेत 6 केस दर्ज हैं.

बता दें कि, गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल के ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है. अमृतपाल सिंह पर आरोप है कि आईएसआई के साथ मिलकर वह पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना चाहता था. अमृतपाल के खिलाफ एनएसए लगाने की सबसे प्रमुख वजह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ उसके रिश्ते बने. 

MHA ने भी मांगी थी रिपोर्ट 

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी से जुड़ी रिपोर्ट मांगी थी. अमृतपाल की गिरफ्तारी मोगा जिले के रोडे गांव स्थित उसी गुरुद्वारे से हुई, जहां उसकी कभी वारिस पंजाब दे के मुखिया के तौर पर दस्तारबंदी हुई थी. पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी के दौरान गुरुद्वारे के अंदर कदम नहीं रखा और एक भी गोली नहीं चलाई थी. 

अमृतपाल पर कई मामले दर्ज 

अमृतपाल को सात एफआईआर में आरोपी बनाया गया है. पहली प्राथमिकी फरवरी में अजनाला थाने में हुए बवाल से जुड़ी है. दूसरी प्राथमिकी आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में दर्ज की गई थी. खालिस्तान समर्थक के एक सहयोगी की रिहाई की मांग को लेकर अमृतपाल सिंह और उसके सशस्त्र समर्थकों ने अमृतसर के बाहरी इलाके अजनाला में पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था. इस हमले में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे.

इसके अलावा अमृतपाल पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और सरकारी कर्मचारी के आदेश की अवहेलना करने का आरोप है. उसके खिलाफ फिरौती और अपहरण का मामला भी दर्ज किया गया है.

 

ये भी पढ़ें: 

'शादी एक जादुई शब्द है', समलैंगिक विवाह की सुनवाई के दौरान बोला सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget