एक्सप्लोरर

शिवसेना ने कहा- केंद्रीय सहकारिता मंत्री के तौर पर अमित शाह अच्छा काम करेंगे

शिवसेना ने कहा कि शाह अच्छा काम करेंगे क्योंकि उन्होंने ''राजनीति में आने से पहले गुजरात में सहकारिता आंदोलन में एक कार्यकर्ता'' के रूप में काम किया था. 

मुंबईः शिवसेना ने सहकारिता मंत्रालय बनाने के केंद्र के फैसले का सोमवार को स्वागत करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह "अच्छा काम" करेंगे क्योंकि वह गुजरात में सहकारिता आंदोलन का हिस्सा रहे हैं.  शाह को इस नये विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के एक संपादकीय में यह भी कहा गया है कि राजनीति और सहकारिता के क्षेत्र में बहुत अंतर नहीं है, और ''सब कुछ सुविधा के अनुसार होता है.''

'परेशान होने की जरूरत नहीं'

संपादकीय में लिखा है, ''अगर अमित शाह ने सहकारी क्षेत्र के विकास और विस्तार का फैसला किया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.  लोगों में यह डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है कि शाह कांग्रेस और राकांपा के नेताओं के पुराने मामलों की जांच शुरू करेंगे और 'सहकारिता' से महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे.  हालांकि, ऐसा कहना शाह को बदनाम करने जैसा है.''

सब कुछ सुविधा के अनुसार

इसमें लिखा है, ''अच्छे और बुरे, सच्चे और झूठे, नैतिक और अनैतिक जैसे गुणों के मामले में राजनीति और सहकारी क्षेत्रों में ज्यादा अंतर नहीं है. सब कुछ सुविधा के अनुसार होता है.  अंत में, राजनीति में हर कोई समान है.''

 बता दें कि मंत्रालय के गठन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने रविवार को कहा था कि केंद्र राज्य के सहकारी क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है.

केंद्र सरकार ने हाल ही में सहकारिता के लिए एक नया मंत्रालय बनाया है, जो पहले कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में एक छोटा विभाग था. अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरकार सहकारी समितियों और सभी सहकारी संस्थानों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

दो दिनों के लिए टला प्रियंका गांधी वाड्रा का दौरा, अब 16 जुलाई को पहुंचेंगी लखनऊ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget