एक्सप्लोरर

Lucknow DGP Conference: गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में डीजी कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों पर दिया ज़ोर

DG Conference: गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और राज्यों की पुलिस फ़ोर्स के बीच बेहतर तालमेल पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि कई बार समन्वय में कमी के कारण बड़ी चूक हुई हैं.

Lucknow DG Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में डीजी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया. सबसे पहले उन्होंने कोविड के समय सुरक्षा बलों के काम काज की तारीफ़ की. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में इलाज से लेकर ऑक्सीजन सप्लाई में इनकी बड़ी भूमिका रही थी. देश भर के पुलिस महानिदेशकों के  56वें सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए अमित शाह ने आंतरिक सुरक्षा से लेकर आतंकवाद की चुनौतियों पर लंबी चर्चा की.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल पर जोर

गृह  मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और राज्यों की पुलिस फ़ोर्स के बीच बेहतर तालमेल पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि कई बार समन्वय में कमी के कारण बड़ी चूक हुई हैं. इसके लिए इटेलिंजेस इनपुट की साझेदारी सिस्टम को उन्होंने और मज़बूत करने को कहा है. अमित शाह ने कहा कि बेहतर तकनीक के कारण अभिसूचना एकत्र करने की चुनौती और बढ़ गई है. अमित शाह ने केंद्रीय सुरक्षा बलों में आपसी तालमेल को और बढ़िया बनाने को कहा.

सुझावों पर अमल जरुरी

लखनऊ में पुलिस हेड क्वार्टर में चल रहे डीजी कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मीटिंग में जो भी सुझाव दिए जा रहे हैं उन पर कार्रवाई भी होनी चाहिए. इस पर कितना काम हुआ और कितने समय में इसकी मॉनिटरिंग उन्होंने खुद करने का भरोसा भी दिया. अमित शाह ने तटीय सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद, साइबर क्राइम, सीमा प्रबंधन और नारकोटिक जैसे सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर ध्यान देने को कहा. सम्मेलन में गृह मंत्री ने जेल सुधार और पुलिस ट्रेनिंग जैसे विषयों पर भी चर्चा की. NATGRID ने भी एक प्रेज़ेंटेशन किया.

सम्मेलन की शुरूआत में गृह मंत्री अमित शाह ने देश के तीन श्रेष्ठ पुलिस थानों को इनाम दिया. इसमें दिल्ली के सदर बाज़ार को पहला, ओड़िशा के गंगापुर को दूसरा और हरियाणा के भट्टू कलां को तीसरा ईनाम मिला है. अगले दो दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस मीटिंग में शामिल होंगे. उनके आदेश पर पहली बार ये सम्मेलन हाइब्रिड तरीक़े से हो रहा है. जिसके लिए देश भर के क़रीब 200 सीनियर आईपीएस अफ़सर लखनऊ पहुंचे हैं. जबकि क़रीब डेढ़ सौ अफ़सर वर्चुअल तरीक़े से जुड़े. 2014 में मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद से ही ये सम्मेलन दिल्ली से बाहर आयोजित किया जाने लगा. लखनऊ को ये मौक़ा पहली बार मिला है.

Railway News: अब ट्रेन में फिर मिलेगी ये सुविधा, कोरोना प्रतिबंधों के कारण किया गया था बंद

Navjot Singh Siddhu की ही चली, चरणजीत चन्नी सरकार ने डीएस पटवालिया को बनाया पंजाब का नया एडवोकेट जनरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget