एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: अमित शाह का दावा, ‘BJP 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी’

शाह ने कहा, "बीजेपी किसी घराने की पार्टी नहीं है. पार्टी में केवल मैं नहीं हूं, बहुत सारे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाई हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बीजेपी गुजरात में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में विकास के मुद्दे के साथ चुनाव लड़ेगी. गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं. अमित शाह ने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, "गुजरात में हम 150 से ज्यादा सीटें प्राप्त करेंगे, ये तय है. हम विकास के मुद्दे के साथ चुनाव लड़ेंगे. गुजरात की कानून व्यवस्था और वहां का विकास दोनों बहुत बड़े मुद्दे हैं."  शाह ने कहा, "बीजेपी किसी घराने की पार्टी नहीं है. पार्टी में केवल मैं नहीं हूं, बहुत सारे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाई हैं और आज अपनी क्षमता के अनुसार बहुत ऊपर तक पहुंचे हैं." शाह ने देश के दो तिहाई राज्यों में सत्ता के सवाल पर कहा, "निश्चित तौर पर यह एक बड़ी उपलब्धि है. बीजेपी चुनावी तौर पर सबसे ज्यादा सफल आज है. लेकिन ये तीन साल का फल नहीं है. 1950 से ढेर सारे नेताओं ने अपना जीवन पार्टी के लिए लगाया है." बुलेट ट्रेन पर उन्होंने कहा, "यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि विकास हो रहा है तो उसका वातावरण भी बनाना बहुत जरूरी है. इससे विकास की गति तेज होती है युवाओं को प्रेरणा मिलती है." शाह ने कहा, "मैं कार्यकर्ता के घर पर एक भोजन रखने का आग्रह जरूर करता हूं. चाहे वो दलित हो गरीब हो आदिवासी या कोई भी कार्यकर्ता हो. यूपी में मैंने यादव कार्यकर्ता के घर भोजन किया था. राजनीति करने वाले करते रहें, पर ये मेरा नित्य कर्म है." ममता बनर्जी बंगाल में मुस्लिम तुष्टीकरण कर रही हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "कई सारे ऐसे कदम हैं, जिनको हम स्पष्ट तौर पर कह सकते हैं कि तुष्टीकरण हो रहा है. केरल और बंगाल में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. मुझे लगता है कि इसका जवाब बंगाल और केरल की जनता को देना है कि वो हिंसा की राजनीति चाहते हैं या रचनात्मक और सकारात्मक राजनीति चाहते हैं." कश्मीर हालात पर शाह ने कहा, "कश्मीर में उस वक्त भी परिस्थितियां हाथ से नहीं निकलीं थी, आज भी नहीं निकली हैं और भविष्य में भी नहीं निकलेगी. तीन साल में जितनी कठोर कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ हुई है वो 1989 के बाद से आज तक नहीं हुई."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget