एक्सप्लोरर

अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- ‘मोदी से नफरत करते-करते भारत से नफरत करने लगे हैं’

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अगर संसद में 15 मिनट तक बोलने दिया गया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद छोड़ कर भाग जाएंगे.

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को लेकर पलटवार किया है. अमित शाह ने कहा है कि मोदी से नफरत करते-करते राहुल गांधी आज भारत से नफरत करने लगे हैं. इतना ही नहीं अमित शाह ने यह भी कहा है कि कांग्रेस संविधान की भावना को खत्म करते वंशवाद का शासन चाहती है. राहुल गांधी ने आज दलित सम्मेलन के जरिए ‘संविधान बचाओ अभियान’ की शुरुआत की है.

अमित शाह ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए राहुल गांधी जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं, वह न सिर्फ प्रधानमंत्री पद की गरिमा का अनादर है बल्कि उनकी स्वयं की बौखलाहट का परिचारक भी है. राहुल गांधी की तरफ से लगातार किया जा रहा मोदी विरोध आज देश विरोध का रूप ले रहा है.''

संविधान से निकली संस्थाओं को कांग्रेस से बचाना जरुरी- शाह

अमित शाह ने कहा, ‘’कांग्रेस ने संविधान की भावना को खत्म करने का काम किया है जो लोकतंत्र के बजाए वंशवाद का शासन कायम रखना चाहती है और इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष फर्जी अभियान चला रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ संविधान से निकली हमारी संस्थाओं को आज कांग्रेस के हमलों से बचाए जाने की जरूरत है. कांग्रेस पार्टी ने किसी भी संस्थान को निशाना बनाना नहीं छोड़ा और वह क्षुद्र राजनीतिक फायदे के लिये चुनाव आयोग, उच्चतम न्यायालय, सेना को निशाना बना रही है.’’

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- मोदी को सिर्फ मोदी में इंट्रेस्ट, उनकी सोच दलित विरोधी

नेहरू-गांधी परिवार ने अंबेडकर को अपमानित किया- शाह

इतना ही नहीं अमित शाह ने कहा, ‘’राहुल गांधी बार बार यह कह कर डा. अंबेडकर को अपमानित करने की पारिवारिक परंपरा को ही आगे बढ़ा रहे हैं कि कांग्रेस ने संविधान बनाया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’नेहरू-गांधी परिवार ने अंबेडकर को तब अपमानित किया जब वे जीवित थे और अब भी पार्टी उनका अपमान कर रही है.’’

देश जलता रहे, लेकिन नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने की चिंता: राहुल गांधी

महाभियोग का कांग्रेस का कदम संस्थान को कमजोर करने की कोशिश- शाह

अमित शाह ने दावा किया कि कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ’ अभियान लोकतंत्र के शासन पर वंशवाद के शासन को कायम रखने की चाल है. शाह ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर महाभियोग का कांग्रेस का कदम हर उस संस्थान को कमजोर करने की प्रवृति का हिस्सा है जो अपनी वैयक्तिक पहचान को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए प्रयासरत है.

जानें- महाभियोग प्रस्ताव के खारिज़ होने की खबर आई तो क्या कर रहे थे CJI दीपक मिश्रा

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सुप्रीम कोर्ट को दबाने और संसद को ठप करने का आरोप भी लगाया था. उन्होंने कहा कि आरएसएस हर लोकतांत्रिक ढांचे की हत्या कर रहा है. राहुल ने कहा कि उन्हें अगर संसद में 15 मिनट तक बोलने दिया गया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद छोड़ कर भाग जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget