एक्सप्लोरर

BJP कार्यकर्ताओं से बोले शाह- 50 साल तक शासन की कल्पना करना होगा, कांग्रेस ने कहा घबराए हुए हैं 'सेनापति'

अमित शाह ने आज कहा कि जिस तरह कांग्रेस को आजादी के बाद लंबे समय तक पंचायत से संसद तक 50 साल राज करने का मौका मिला. उसी तरह बीजेपी कार्यकर्ताओं को 50 साल तक पंचायत से लेकर संसद तक विजय ही विजय की कल्पना करनी चाहिए.

गाजियाबाद: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने आज कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह आगामी 50 सालों तक बीजेपी की सरकार की कल्पना करें. उन्होंने गाजियाबाद में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''चुनावी सफलता पांच साल की, 10 साल की या 15 साल की से काम नहीं चलेगी. जिस तरह कांग्रेस को आजादी के बाद लंबे समय तक पंचायत से पार्लियामेंट तक 50 साल राज करने का मौका मिला. उसी तरह बीजेपी कार्यकर्ताओं को 50 साल तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक विजय ही विजय की कल्पना करनी चाहिए.''

अमित शाह के इस बयान को कांग्रेस ने 'घबराए हुए सेनापति' का बयान बताया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''अमित शाह का बयान एक घबराए हुए सेनापति जैसा है. अहंकार के नशे में चूर अमित शाह भूल गए कि इस देश में वोट का शासन है. पांच साल के लिए चुना जाता है. 50 साल के लिए नहीं. अगर प्रजातंत्र खत्म करने की सोच रहे हैं तो. इस देश के प्रजातंत्र को कोई खत्म नहीं कर पाया. इस देश में हर पांच साल बाद लोग निर्णय करेंगे की सत्ता किसकी होगी. देश का माहौल बदल रहा है. वह खारिज किये जा रहे हैं. वह बौखलाये हुए हैं. प्रजातंत्र विरोधी बयान दे रहे हैं.''

अमित शाह के भाषण की खास बातें-

अमित शाह ने गाजियाबाद में बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यक्रम में कहा, ''केवल चुनावी सफलता हमारा लक्ष्य नहीं है, विकास की पंक्ति में अंतिम खड़े व्यक्ति को सबसे आगे लाने के लिए काम करना ही हमारा लक्ष्य है.'' उन्होंने कहा, ''पिछले 4 साल में मोदी सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जो हमारे किसी भी कार्यकर्ता का सर झुक जाये, सरकार ने ऐसे-ऐसे कार्य किए है की हमारा कार्यकर्ता सीना तान कर जनता के बीच में जाता है.''

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''हम सबसे शांति चाहते हैं लेकिन हमारी सीमाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से आज विश्व का भारत को देखने का नजरिया बदला है.'' उन्होंने कहा, ''पीएम मोदी ने देश में शौचालय बनाने का संकल्प लिया तो कांग्रेस पार्टी ने उनका मजाक बनाया, लेकिन आज मोदी सरकार ने देश में 7.5 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है.''

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते...', प्रधान के जाते ही वायरल हुआ राजनाथ सिंह का पुराना बयान
'इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते...', प्रधान के जाते ही वायरल हुआ राजनाथ सिंह का पुराना बयान
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया लेकिन...', क्या बोले AIMIM चीफ ओवैसी?
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया लेकिन...', क्या बोले AIMIM चीफ ओवैसी?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget