एक्सप्लोरर

हार के डर से यूपी में गठबंधन, लेकिन यूपी में हम 74 सीटें जीतेंगे- अमित शाह

शाह ने कहा, ''2019 का चुनाव वैचारिक युद्ध का चुनाव है. दो विचारधाराएं आमने सामने खड़ी हैं. 2019 का युद्ध सदियों तक असर छोड़ने वाला है और इसलिए मैं मानता हूं कि इसे जीतना बहुत महत्वपूर्ण है.''

नई दिल्ली: विपक्षी दलों के गठबंधन की पहल को ढकोसला करार देते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बीजेपी गरीबों के कल्याण और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ा रही है. विपक्षी दल केवल सत्ता के लिये साथ आ रहे हैं. बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ''2019 का चुनाव वैचारिक युद्ध का चुनाव है. दो विचारधाराएं आमने सामने खड़ी हैं. 2019 का युद्ध सदियों तक असर छोड़ने वाला है और इसलिए मैं मानता हूं कि इसे जीतना बहुत महत्वपूर्ण है.''

शाह ने कहा कि 2019 का चुनाव भारत के गरीब के लिए बहुत मायने रखता है. स्टार्टअप को लेकर निकले युवाओं के लिए ये चुनाव मायने रखता है. करोड़ों भारतीय जो दुनिया में भारत का गौरव देखने चाहते हैं उनके लिए ये चुनाव मायने रखता है.

विपक्ष के महागठबंधन को ढकोसला करार देते हुए उन्होंने कहा कि एक दूसरे का मुंह न देखने वाले आज हार के डर से एक साथ आ गए हैं, वो जानते हैं कि अकेले नरेंद्र मोदी जी को हराना मुमकिन नहीं है. शाह ने कहा कि 2014 के चुनाव में हम इन दलों को पराजित कर चुके हैं और आगे भी इन्हें पराजित करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सीट 73 से बढ़कर 74 सीटें होगी, यह 72 नहीं होगी. उन्होंने दावा किया कि 2019 में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी.

अमित शाह ने कहा कि 2014 में 6 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें थी और 2019 में 16 राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं. 5 साल के अंदर बीजेपी का गौरव दिन दोगुनी गति से बढ़ा है. अमित शाह ने कहा कि ये अधिवेशन भारतीय जनता पार्टी के देशभर में फैले कार्यकर्ताओं के लिए संकल्प करने का अधिवेशन है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता अजेय योद्धा 'मोदी' के नेतृत्व में चुनाव में जा रहे हैं. ऐसे में कार्यकर्ताओं को जोश में बढ़ना चाहिए लेकिन होश नहीं खोना चाहिए.

शाह ने कहा कि बीजेपी चाहती है जल्द से जल्द उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो और इसमें कोई दुविधा नहीं है. उन्होंने कहा, ''हम प्रयास कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस की जल्द से जल्द सुनवाई हो लेकिन कांग्रेस इसमें भी रोड़े अटकाने का काम कर रही है. कांग्रेस अपना रूख स्पष्ट करे.''

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आश्वस्त रहें कि संविधान के तहत राम मंदिर के निर्माण के लिये पार्टी कटिबद्ध है. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ समय से जो स्वयं जमानत पर हैं, जिन पर इनकम टैक्स का 600 करोड़ रुपए बकाया हो, ऐसे लोग मोदी जी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं. जनता की सूझबूझ बहुत ज्यादा है. मोदी जी का प्रामाणिक जीवन और निष्कलंक चरित्र जनता के सामने है.

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में राम रहीम दोषी करार, 17 तारीख को होगा सजा का एलान

शाह ने कहा कि एक जमाना था जब देश में कांग्रेस बनाम अन्य हुआ करता था, आज मोदी बनाम अन्य सभी हो गया है. शाह ने कहा कि जिस भारत की कल्पना विवेकानंद जी ने की थी उस भारत को हम मोदी जी के नेतृत्व में बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अटल जी जनसंघ के समय से ही देश की राजनीति के ध्रुव तारे की तरह चमके थे, बीजेपी के संस्थापक अध्यक्ष थे. देश के हर कोने में बीजेपी को पहुंचाने के लिए अटल जी और आडवाणी जी की जोड़ी ने जो संघर्ष किया है, ऐसा संघर्ष शायद ही हुआ हो.

यहा देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम जन्मभूमि मंदिर सचमुच उसी जगह, जांच हो', याचिका पर SC बोला- 'सिविल कोर्ट जाइए'
'राम जन्मभूमि मंदिर सचमुच उसी जगह, जांच हो', याचिका पर SC बोला- 'सिविल कोर्ट जाइए'
भारत की ओर तेजी से बढ़ा रहा मुरासु चक्रवाती तूफान, 3 सैटेलाइट ने कैद कीं तस्वीरें
भारत की ओर तेजी से बढ़ा रहा मुरासु चक्रवाती तूफान, 3 सैटेलाइट ने कैद कीं तस्वीरें
मैराथन हादसा: मेडल लेने के तुरंत बाद युवक को आया हार्ट अटैक, चली गई जान
मैराथन हादसा: मेडल लेने के तुरंत बाद युवक को आया हार्ट अटैक, चली गई जान
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
How To Clean Sofa: बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
Embed widget