एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक पर अमित शाह बोले- तीन सुरक्षा कर्मियों को निलंबित किया गया, जांच जारी

गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में विशेष सुरक्षा बल (संशोधन) विधेयक पर चर्चा का जवाब देते कहा कि प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध को लेकर तीन सुरक्षा कर्मियों को निलंबित किया गया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव की सुरक्षा में सेंध की घटना के मामले में तीन सुरक्षा कर्मियों को निलंबित किया गया है.

गृहमंत्री ने राज्यसभा में विशेष सुरक्षा बल (संशोधन) विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए बताया कि 25 नवंबर की घटना है. गेट पर जानकारी थी कि एक काली टाटा सफारी में राहुल गांधी आने वाले हैं. काली सफारी में ही कांग्रेस मेरठ की महिला अध्यक्ष शारदा त्यागी चार लोगों के साथ प्रियंका वाड्रा से मिलने आई थीं. जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है और इस मामले की जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि इन लोगों का काले रंग के सफारी वाहन में वहां पहुंचना महज एक संयोग था.

विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद सहित कुछ सदस्यों ने प्रियंका की सुरक्षा घेरे में सेंध लगाये जाने पर गहरी चिंता जताते हुए इस बारे में सरकार से कई सवाल पूछे थे.

इन सवालों की ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा का मामला काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा से जुड़े इस अति महत्वपूर्ण मामले को संसद में उठाने या मीडिया में जाने के बजाय उन्हें, सीआरपीएफ या कांग्रेस नेता की सुरक्षा पर निगरानी रख रहे आईजी स्तर के अधिकारी को पत्र लिखकर उन्हें इस बात की सूचना देते.

राज्यसभा से SPG संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- केवल गांधी परिवार की ही सुरक्षा की बात क्यों?

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सोमवार को सुर्खियों में आया था. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, एक सप्ताह पहले प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर सुरक्षा में चूक हुई थी. पहले से बिना किसी अनुमति के अज्ञात लोग उनके आवास में घुस आए और सेल्फी की इजाजत मांगी. इस संबंध में सीआरपीएफ से शिकायत की गई है.

बता दें कि गांधी परिवार को दी गई स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा पिछले महीने वापस ले ली गई थी और उन्हें केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी. कांग्रेस सरकार के इस फैसले की आलोचना करती रही है.

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक, सेल्फी लेने के लिए कार से आवास में घुसे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget