एक्सप्लोरर

अमित शाह ने छुए रामदेव के पैर, बोले- बाबा से मिलना मतलब एक करोड़ लोगों तक पहुंचना

26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बीजेपी ने मेगा प्रचार अभियान 'समर्थन के लिए संपर्क' शुरू किया.

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज योग गुरू बाबा रामदेव से मुलाकात की है. अमित शाह ने ये मुलाकात 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत दिल्ली के पतंजलि आश्रम में की है. इस दौरान शाह ने बाबा रामदेव के पैर छुए. रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सरकार की कई योजनाओं का जिक्र भी किया.

अमित शाह से मुलाकात के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि उज्ज्वला योजना से देश की करोड़ों महिलाओं को फायदा पहुंच है. पीएम मोदी की नीयत, नीति और नेतृत्व से देश की प्रगति हो रही है. उन्होंने कहा कि  जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स चोरी से देश को मुक्ति मिली है. पीएम मोदी ने करोड़ों मतदाताओं के आंसू पोंछे हैं.

वहीं अमित शाह ने कहा कि हमने अपनी सरकार का पूरा ब्यौरा रामदेव बाबा के सामने रखा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम बाबा रामदेव के पास आए हैं. इनके पास पहुंचने का मतलब है करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचाना.

रामदेव ने कहा, ‘’सरकार ने आर्थिक सुधारों के लिए काम किया है. मेरी मां भी धुंए में खाना बनाती थीं जिसके बाद धुंए से उनकी आंखों की रोशनी कम हो गई.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’उज्जवला योजना से से महिलाओं को खुशी मिली है.

इस दौरान बाबा रामदेव ने मोदी सरकार की चार उपलब्धियां भी गिनवाई. उन्होंने योग को पूरी दुनिया में प्रतिष्ठा, पूरे देश में सड़कों का जाल,  एक देश,एक टैक्स और 16000 गांवों में मूलभूत सुविधा जैसी मोदी सरकार की चार उपलब्धियों का भी जिक्र किया है.

26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बीजेपी ने मेगा प्रचार अभियान 'समर्थन के लिए संपर्क' शुरू किया. इसके तहत पार्टी के चार हजार से अधिक नेता एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे, जो अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं ताकि अपने कार्यकाल के दौरान कार्यों का प्रसार कर सकें.

इससे पहले अमित शाह ने पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, सुभाष कश्यप और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी पत्नी से उनके घर जाकर मुलाकात की थी.

यहां देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget