एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन: कांग्रेस सांसद ने अक्षय कुमार पर साधा निशाना, सचिन तेंदुलकर को लेकर कह दी ये बात

कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने अक्षय कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी बात को सिरियसली नहीं लेता है. वहीं सचिन तेंदुलकर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अपने बेटे को आईपीएल में जगह दिलाने के लिए उन्होंने सरकार की बात को आगे बढ़ाया.

नई दिल्ली: पंजाब से कांग्रेस के सांसद जसबीर सिंह गिल ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को निशाने पर लिया है. उन्होंने अक्षय कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि जो आदमी प्रधानमंत्री से ये पूछता है कि आप आम खाते हैं, उस आदमी की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता. वहीं सचिन तेंदुलकर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वो भारत रत्न के लायक नहीं हैं. अपने बेटे को आईपीएल में जगह दिलाने के लिए सचिन तेंदुलकर ने सरकार की बात को आगे बढ़ाया है.

पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा, "जो अक्षय कुमार पीएम से ये पूछता है कि आम खाते हैं...आप और क्या खाते हैं, जिसका इससे ज्यादा आईक्यू नहीं है....उस आदमी की बात को कोई सिरियसली नहीं लेता...मैं समझता हूं इससे ऐसे ट्वीट करवा के...सरकार का जो डर है....सरकार जो सहमी हुई है...वो बाहर आ गया...और इन लोगों की क्या औकात है...इनकी जमीर मरी हुई है...जिन्होंने किसानों के खिलाफ बयान देकर सरकार की जो पूंछ पकड़ी है...मैं तो पहले ही कह चुका हूं कि ये सचिन तेंदुलकर सिर्फ अपने बेटे को आईपीएल में जगह दिलाने के लिए सरकार की लाइन को आगे बढ़ाया है...मैं ये फैसला जनता पर छोड़ देता हूं क्या ये आदमी भारत रत्न के लायक है. मैं समझता हूं कि ये उसके लायक नहीं है."

दरअसल, किसान आंदोलन पर रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग जैसी हस्तियों के ट्वीट के बाद दी गई प्रतिक्रिया को लेकर सचिन तेंदुलकर निशाने पर हैं. बता दें कि इससे पहले शनिवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सचिन तेंदुलकर को नसीहत दी थी. उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर जब किसी दूसरे विषय पर बोलें तो सावधानी बरतें.

शरद पवार ने कहा था, "इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए शरद पवार ने कहा, “उनके (भारतीय हस्तियों) द्वारा उठाए गए स्टैंड पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. मैं सचिन (तेंदुलकर) को सलाह दूंगा कि वे किसी अन्य क्षेत्र के बारे में बोलते हुए सावधानी बरतें.”

किसान आंदोलन पर मिया खलीफा ने फिर किया ट्वीट, इस बार बोलीं- जब तक पैसे नहीं मिलेंगे तब तक... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget