एक्सप्लोरर

Amit Shah In Jharkhand: ‘जीत कर अहंकार आते तो सुना था, हार के अहंकार आना पहली बार देखा’, झारखंड पहुंचे अमित शाह का कांग्रेस पर वार

Amit Shah Jharkhand Visit: आने वाले समय में विधानसभा चुनावों का दौर शुरू होने वाला है. जिसकी तैयारियां बीजेपी ने शुरू कर दी हैं. रांची पहुंचे अमित शाह ने कांग्रेस और जेएमएम को निशाने पर लिया.

Amit Shah Attack On Hemant Soren: इस साल देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें झारखंड भी शामिल है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और पार्टी के कई कद्दावर नेता राज्य का दौरा भी कर रहे हैं. इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह शनिवार (20 जुलाई) को रांची पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

गृह मंत्री ने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री, आदिवासियों की चिंता करने की बजाय, लैंड जिहाद और लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं. आने वाले दिनों में आदिवासी जनसंख्या कम हो रही है. हमारी सरकार आने के बाद जनसंख्या के मामले में श्वेत पत्र लाएंगे. घुसपैठ होने से हमारी आबादी के अंदर घुसपैठिए नौकरी प्राप्त कर रहे हैं.

'हारे हुए लोगों को अंहकार हो गया'

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में विजय के बाद अहंकार आ जाता है लेकिन पराजय के बाद अहंकार आ गया हो ये पहली बार हो रहा है. कांग्रेस को अहंकार आ गया. इतना अहंकार कोई दो-तिहाई बहुमत से जीतने के बाद भी नहीं आता. इस चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है और बीजेपी को 240 सीटें मिलीं और पूरे INDIA गठबंधन को इतनी सीटें नहीं मिलीं.”

‘बीजेपी की जीत का कारण बूथ कार्यकर्ता’

अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कहा, “बीजेपी की जीत का कारण मंच पर बैठे नेता नहीं बल्कि बूथ पर मौजूद कार्यकर्ता होता है.” उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि ये हार स्वीकार करने को तैयार नहीं है, किस बात का अहंकार पाले हो. इस देश में तुष्टिकरण कर के अन्याय करने का अहंकार है, परिवारवाद करने का अहंकार है, 12 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार करने का अहंकार है.

‘हिसाब लेकर आ जाएं हेमंत सोरेन’

उन्होंने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी ने झारखंड को नक्सल मुक्त राज्य बनाया है. हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस ने केंद्र में शासन किया, 10 साल बीजेपी ने शासन किया. हिसाब ले कर आ जाइए. कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपए दिए थे. नरेंद्र मोदी जी ने 10 साल में 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपए दिए. झारखंड को किसी ने बनाया तो बीजेपी ने बनाया.”

'झारखंड में घोटाले करने वाली सरकार'

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, “ देश में सबसे करप्ट अगर कोई सरकार है तो वह झारखंड मुक्ति मोर्चा है. एक सांसद के घर से 300 करोड़ मिलता है. कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों को साथ लेकर चलती है. जिनके घर से 300 करोड़ मिला उसे टिकट देने जा रही है. ये घोटाला करने वाली सरकार है, वादा खिलाफी करने वाली सरकार है.”

ये भी पढ़ें: Amit Shah Security Lapse: अमित शाह के काफिले का पीछा कर रहा था नशे में धुत शख्स! सुरक्षा में चूक पर रांची DSP का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget