एक्सप्लोरर

Amit Shah On Rahul Gandhi: 'इंदिरा गांधी ने विदेशी धरती पर...', बोले अमित शाह, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Amit Shah On Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ब्रिटेन में की गई उनकी टिप्पणी पर निशाना किया. उन्होंने कहा कि ऐसा तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था.

Amit Shah On Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के लोकतंत्र को लेकर ब्रिटेन में दिए गए बयान पर शनिवार (18 मार्च) को उन पर हमला बोला. उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वो भी देश की राजनीति के बारे में विदेश में नहीं बोलती थीं. 

अमित शाह ने दिल्ली में कहा कि इंदिरा गांधी आपातकाल के बाद इंग्लैंड गई थीं और उस वक्त शाह आयोग का गठन हुआ था. इस दौरान इंदिरा गांधी को जेल भेजने के प्रयास चल रहे थे. शाह ने कहा कि कुछ पत्रकारों ने (इंग्लैंड में) उनसे (इंदिरा गांधी) सवाल किया कि उनका देश कैसा चल रहा है, जिस पर उन्होंने कहा था कि हमारे बीच कुछ समस्याएं हैं, लेकिन मैं उन पर यहां कुछ नहीं कहना चाहती. मेरा देश ठीक चल रहा है. मैं कुछ भी अपने देश के बारे में बात नहीं करूंगी. यहां मैं एक भारतीय हूं. 

संसद में चल रहे गतिरोध पर क्या कहा? 

शाह ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि ऐसे कई मुद्दे हैं, जो राजनीति से ऊपर हैं और यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी विदेशी धरती पर घरेलू राजनीति पर चर्चा करने से इनकार कर दिया था. उ्न्होंने संसद में चल रहे गतिरोध को लेकर कहा कि पक्ष और विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ बैठें. उन्हें दो कदम आगे आना चाहिए और हम उससे भी दो कदम आगे बढ़ाएंगे. संसद चलेगी, लेकिन आप केवल रिपोर्टर सम्मेलन कीजिए और कुछ न कीजिए, ऐसा नहीं चलता.

राहुल गांधी ने क्या कहा था? 

राहुल गांधी ने ब्रिटेन दौरे के दौरान कहा था कि पीएम मोदी की सरकार में लोकतंत्र पर बर्बर हमला हो रहा है. उन्होंने दावा किया था कि विपक्ष के संसद में बोलने पर माइक बंद कर दिए जाते हैं. पीएम मोदी की सरकार में अल्पसंख्यकों को दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है. 

ये भी पढ़ें- Budget Session 2023: सदन में बीजेपी के राहुल गांधी शेम-शेम के नारे, खरगे बोले- 'नड्डा ही हैं राष्ट्रविरोधी' | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget