एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- उन्हें ‘मोदी फोबिया’ हो गया है

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भाषण सुनता हूं. वह अपने भाषण में अपनी पार्टी का नाम बोलते ही नहीं हैं. अपनी पार्टी के नेताओं का नाम भी नहीं बोलते. केवल मोदी मोदी ही करते हैं.

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘मोदी फोबिया’ हो गया है. शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला स्थित पाटन विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि गरीबी हटाओ, ये कहते हैं नरेंद्र मोदी हटाओ. नरेंद्र मोदी कहते हैं बेरोजगारी हटाओ तो ये कहते हैं नरेंद्र मोदी हटाओ. मोदी कहते हैं कि अंधेरा हटाओ तो ये कहते हैं नरेंद्र मोदी हटाओ. मोदी कहते हैं धुआं हटाओ तो ये कहते हैं नरेंद्र मोदी हटाओ. इनको मोदी का ‘फोबिया’ हो गया है.'' बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भाषण सुनते हैं. वह अपने भाषण में अपनी पार्टी का नाम बोलते ही नहीं हैं. अपनी पार्टी के नेताओं का नाम भी नहीं बोलते. केवल मोदी मोदी ही करते हैं. कई बार मैं सोचता हूं कि वह अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं या भारतीय जनता पार्टी का प्रचार कर रहे हैं. शाह ने कहा कि कांग्रेस को नक्सलवाद में क्रांति दिखाई देती है. लेकिन हमें इसमें क्रांति दिखाई देती है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एक रुपए प्रति किलोग्राम चावल देकर गरीबों की भूख दूर करने का काम किया है. हमें गांव-गांव में बिजली पहुंचाने में क्रांति दिखाई देती है. दो करोड़ लोगों को आवास देने में क्रांति दिखाई देती है. सात करोड़ घरों के अंदर शौचालय पहुंचाने में क्रांति दिखाई देती है. साढ़े पांच करोड़ माताओं के घर में गैस चूल्हा पहुंचाने में हमें क्रांति दिखाई देती है. उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी को दिन में सपना आता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है. राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंगद का पांव है. इसे कोई भी नहीं उखाड़ सकता.'' शाह ने कहा कि हम यहां मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं. आपका (कांग्रेस का) नेता कौन है. सभी अपने आप को नेता कहते हैं. नेता भी कैसे रखे हैं, कोई नेता रोड बनाता है, कोई नेता पानी लाता है, कोई नेता घर बनाता है, कोई शौचालय बनाता है, कोई बिजली लाता है, लेकिन यहां कांग्रेस के नेता सीडी बना रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अश्लील सीडी बनाकर छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को शर्मसार करने का काम किया है. यह चुनाव सीडी बनाने वालों को जवाब देने का चुनाव है. छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए 18 सीटों पर आज मतदान संपन्न हुआ है. वहीं दूसरे चरण का मतदान 72 सीटों के लिए इस महीने की 20 तारीख को होगा. छत्तीसगढ़ में जीत हासिल करने के लिए राज्य के सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. राज्य में चौथी बार सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की फौज खड़ी की है. पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो सभाएं की हैं. वहीं बीजेपी अध्यक्ष शाह कई सभाएं कर चुके हैं. इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी लगातार छत्तीसगढ़ के दौरे कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में बीजेपी पिछले 15 वर्षों से सत्ता में है और इस बार पार्टी ने 90 में से 65 सीटें जीतकर चौथी बार सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है. वहीं कांग्रेस को भरोसा है इस बार उसे जीत मिलेगी और 15 वर्ष का वनवास समाप्त होगा. मनोज तिवारी का विवादित बयान, कहा-सोनिया करती छठ तो कोई बुद्धिमान बच्चा आता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget