एक्सप्लोरर

शाह के अस्तबल बेचने वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, MLA खरीदने में बीजेपी को महारत

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस अगर अपने विधायकों को विजयी जुलूस भी निकालने देते तो आज कर्नाटक में बीजेपी की सरकार होती. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, ''बीजेपी को विधायकों को खरीदने और चोरी करने में महारत है, विधायकों के परिवार को एजेंसियां उठा कर ले गईं.''

नई दिल्ली: कर्नाटक की कमान संभालने जा रहे एचडी कुमारस्वामी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकत कर 23 मई को होने वाले शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया. जानकारी के मुताबिक दोनों नेता बेंगलुरू जाने के लिए तैयार हो गए हैं. मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि हम कर्नाटक में स्थिर सरकार देंगे. कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार के स्वरूप को लेकर हम चर्चा कर रहे हैं, कल हमारी तरफ से बता दिया जाएगा.

अमित शाह का हमला

वहीं कर्नाटक में नतीजों के बाद सियासी नाटक और येदुरप्पा के इस्तीफे के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस-जेडीएस पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि हमारे ऊपर हॉर्सट्रेडिंग के आरोप लगा रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने तो अपना पूरा अस्तबल बेच खाया है. अमित शाह ने कहा, "कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा. जनता ने उसे वोट दिया जो कांग्रेस को हरा सकता था. मैं इसे कन्फ्यूज़ जनादेश नहीं मानता. कांग्रेस को कर्नाटक की जनता को बताना चाहिए कि वो किस बात का जश्न मना रहे हैं.''

कांग्रेस का पलटवार

इसका पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, ''बीजेपी को विधायकों को खरीदने और चोरी करने में महारत है, विधायकों के परिवार को एजेंसियां उठा कर ले गईं. कांग्रेस-जेडीएस ने अपने विधायकों बचाने के लिए जहां रखा था वहां से सुरक्षा हटा ली गई. डीजीसीए ने कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों का जहाज उड़ने की इजाजत नहीं दी."

कांग्रेस पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के 10 बड़े हमले

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस अगर अपने विधायकों को विजयी जुलूस भी निकालने देते तो आज कर्नाटक में बीजेपी की सरकार होती. उन्होंने आरोप लगाया कि नतीजों के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों को पांच सितारा होटल में बंधक बनाया. अमित शाह ने कहा, ''कर्नाटक का जनादेश कांग्रेस के विरोध का जनदेश है, उनके आधे से ज्यादा मंत्री चुनाव हार गए. जहां जीते हैं वहां भी बहुत कम मार्जिन से जीते हैं.''

कांग्रेस विधायक का खुलासा, कहा- ‘जारी ऑडियो टेप में नहीं है मेरी पत्नी की आवाज’

उधर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, ''कर्नाटक चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली गई. हमारे बीस विधायकों के प्रचार में दिक्कत डाली गई. पूरी कोशिश की गई कि प्रचार से हटकर पूरा ध्यान परिवार पर लग जाए.'' कांग्रेस नेता ने कहा, ''बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में लगभग साढ़े छह हजार करोड़ रुपया खर्च किया. 20-20 करोड़ प्रचार में खर्च करने के लिए दिए, चार हजार करोड़ विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए रखा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget