एक्सप्लोरर

'अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा', भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अमित शाह के दौरे पर जताई थी आपत्ति

Amit Shah Arunanchal Visit: चीन ने गृह मंत्री अमित शाह की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर आपत्ति जताई थी. चीन ने इसे क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया था.

Amit Shah Arunanchal Pradesh Visit: भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीनी बयान की निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार (11 अप्रैल) को कहा कि हम चीनी आधिकारिक प्रवक्ता की ओर से की गई टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करते हैं. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को भारत-चीन (China) सीमा से लगे किबिथू (Kibithoo) गांव में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (वीवीपी) की शुरुआत की थी.

अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय नेता नियमित रूप से अरुणाचल प्रदेश राज्य की यात्रा करते हैं जैसे वे भारत के किसी अन्य राज्य की यात्रा करते हैं. अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और रहेगा. इस तरह की यात्राओं पर आपत्ति करना तर्कसंगत नहीं है और इससे उपरोक्त वास्तविकता नहीं बदलेगी. 

चीन ने की थी आलोचना

चीन ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे की आलोचना करते हुए कहा था कि इससे उस क्षेत्र पर चीनी संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि जंगनन (अरुणाचल प्रदेश के लिए चीनी नाम) चीन का एक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि जंगनन में वरिष्ठ भारतीय अधिकारी की गतिविधि से चीन की संप्रभुता का उल्लंघन होता है और यह सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति के लिए अनुकूल नहीं है. हम इसका दृढ़ता से विरोध करते हैं. 

अमित शाह ने दिया था करारा जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को किबिथू गांव से चीन को दो टूक भी कही थी. उन्होंने कहा था कि वह युग चला गया जब भारत की सीमावर्ती भूमि का कोई भी अतिक्रमण कर सकता था और अब कोई इसकी क्षेत्रीय अखंडता पर बुरी नजर डालने का दुस्साहस नहीं कर सकता. अब सूई की नोक के बराबर भूमि तक का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि कोई भी भारत की ओर बुरी नजर से नहीं देख सकता क्योंकि सुरक्षा बल देश के सीमांतों की रक्षा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद वायनाड में राहुल गांधी बोले, 'चाहे 50 बार मेरे घर ले लो, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget