एक्सप्लोरर

पंजाब में वोटिंग के बीच Sonu Sood को लेकर मचा हंगामा, एक्टर ने लगाए गंभीर आरोप तो पुलिस ने जब्त की कार

पंजाब में आज विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए वोटिंग चल रही है. इसी बीच एक्टर सोनू सूद ने कई बूथों पर वोटर्स को धमकाने और पैसे बांटने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

पंजाब में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है. एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की बहन मोगा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं. सोनू सूद ने अपनी बहन के लिए खूब प्रचार प्रसार किया. अब वोटिंग के बीच सोनू सूद ने अकाली दल समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्टर ने कहा, “बहुत से लोग विशेष रूप से अकाली दल के लोग डरा रहे हैं. बहुत सारे बूथ में पैसे बांटे जा रहे हैं. जब चुनाव होते हैं तो पारदर्शी चुनाव होना चाहिए. मैंने एसएसपी साहब को शिकायत की है. हमारी गाड़ी वहां पर है, दूसरी गाड़ी से हम आ गए हैं.”

इधर सोनू सूद की कार पुलिस ने जब्त कर ली है. उन पर एक बूथ के अंदर जाने का आरोप है. इतना ही नहीं मोगा के ज़िला पीआरओ प्रभदीप सिंह का कहना है कि, “सोनू सूद एक पोलिंग बूथ के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उनकी कार ज़ब्त की गई और उन्हें घर भेजा गया. अगर वे घर से बाहर निकलेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”

पंजाब में वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. वह कटलगढ़ साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए भी पहुंचे थे. सीएम चन्नी ने कहा, "परमात्मा की मर्जी है, लोगों की मर्जी है. हमने अपनी तरफ से ज्यादा से ज्यादा कोशिश की है." पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए करीब 2.14 करोड़ मतदाता 117 सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं. इस चुनाव में 1304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, जिनमें 93 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. पंजाब में इस बार कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, बीजेपी-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाई संयुक्त समाज मोर्चा के बीच बहुकोणीय मुकाबला है.

इस चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल प्रमुख समेत कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है. पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्टल, बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः

पटियाला विधानसभा सीट को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस का जल्द हो जाएगा सफाया

हरदोई में अखिलेश पर पीएम मोदी का हमला, कहा- सत्ता के लिए परिवार से भी लड़ जाते हैं कुछ लोग, जात-पात के नाम पर बो रहे जहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget