एक्सप्लोरर

हरदोई में अखिलेश पर पीएम मोदी का हमला, कहा- सत्ता के लिए परिवार से भी लड़ जाते हैं कुछ लोग, जात-पात के नाम पर बो रहे जहर

पीएम ने कहा कि पांच साल पहले माफियावादियों ने यूपी का क्या हाल बना दिया था? व्यापारियों को व्यापार करने में डर लगता था. राहजनी, छिनैती, लूट आम बात हो गई थी. लोग कहते थे, ‘दिया बरे’ घर लौट आओ.

यूपी में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम ने कहा कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति में यूपी के त्योहार रोकते थे, यूपी की जनता उन्हें 10 मार्च को जवाब देगी. उन्होंने कहा कि हरदोई वालों ने वो दिन देखें हैं कि कैसे इन लोगों ने कट्टा और सट्टा वालों को खुली छूट दे रखी थी. 

यूपी का विकास देश का विकास

पीएम ने कहा कि पांच साल पहले माफियावादियों ने यूपी का क्या हाल बना दिया था? व्यापारियों को व्यापार करने में डर लगता था. राहजनी, छिनैती, लूट आम बात हो गई थी. लोग कहते थे, ‘दिया बरे’ घर लौट आओ. पीएम ने कहा आपको केवल एक ही बात याद रखनी है-यूपी का विकास, देश का विकास.

पीएम ने सीएम योगी की तारीफ करते हुये कहा कि देश के शासन काल में गांव-गांव तक बिजली पहुंची है.  प्रधानमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये कहा कि इन लोगों ने ठान लिया था कि केंद्र को यूपी में कोई विकास नहीं करने देंगे. 

हरदोई वालों ने देखे हैं कट्टा और सट्टा वाले बुरे दिन

पीएम ने आरोप लगाया कि बुरी तरह से चुनाव हार रहे घोर परिवारवादी लोग अब जात-पात के नाम पर जहर बो रहे हैं. उन्होंने कहा ये लोग कुर्सी के लिए अपने परिवार से भी लड़ जाते हैं. यूपी में आपने जो डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया है. वो किसी खानदान की नहीं है. 

सपा ने केंद्र सरकार को नहीं करने दिया था काम

पीएम मोदी ने कहा कि हमने 5 साल आपके लिए जी-तोड़ मेहनत की है लेकिन मुझे इस बात का अफसोस है कि 2014 से लेकर 2017 के बीच यूपी में इन परिवारवादियों ने एक भी काम में मेरा साथ नहीं दिया.पीएम ने कहा कि जिन्होंने तब आपके घरों को अंधेरे में रखा, सिर्फ अपना घर रौशन किया वो आज आपसे झूठे वादे कर रहे हैं.

याद करिए, इनके समय में आपके गांवों में दिन में कितने घंटे बिजली आती थी, हफ्ते में कितने घंटे बिजली आती थी? पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बराबर याद है कि उत्तर प्रदेश में बिजली अगर आती है तो एक जमाने में खबर बन जाती थी. बिजली का जाना स्वाभाविक था, जैसे घर में साल में कभी मेहमान आ जाए, वैसे यहां बिजली मेहमान की तरह आती थी.

जम्मू कश्मीर के डोडा में लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, पिस्तौल-मैगजीन समेत अस्ला बारूद बरामद

Punjab Election: पंजाब की 117 सीटों पर वोटिंग आज, अमरिंदर-सिद्धू और चन्नी समेत इन नेताओं की किस्मत दांव पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget