एक्सप्लोरर

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र के बीच आज शाम होगी मोदी कैबिनेट की अहम बैठक

Special Session: सोमवार (18 सितंबर) शाम साढ़े छह बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्रियों संग एक मीटिंग की.

Parliament Special Session From Today: संसद के विशेष सत्र के बीच सोमवार (18 सितंबर) की शाम को केंद्रीय मंत्रिमंडल (मोदी कैबिनेट) की बैठक बुलाई गई है. यह बैठक शाम 6:30  बजे होगी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में संसद के सत्र को पुराने भवन से नए संसद भवन में ले जाने के लिए स्वीकृति दी जाएगी.

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. चूंकि यह बैठक विशेष सत्र के पहले दिन ही बुलाई गई है, इसलिए मंत्रिमंडल की ओर से देश से जुड़े कुछ बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है.

मोदी कैबिनेट की बैठक से पहले भी मीटिंग

सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक से पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्रियों के संग एक मीटिंग की. यह मीटिंग संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के कमरे में बुलाई गई. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मंत्री प्रह्लाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन शामिल हुए. 

शुरू हुआ संसद का विशेष सत्र

संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र सोमवार (18 सितंबर) से ही शुरू हुआ है. यह 22 सितंबर तक चलेगा. सत्र की शुरुआत पुराने संसद भवन में ही हुई. भारतीय संसद के 75 वर्ष के सफर को याद करते इस विषय पर चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के माध्यम से की.

पीएम मोदी से अपने भाषण के दौरान संसद में सांसदों, पूर्व प्रधानमंत्रियों, पत्रकारों और इसकी विभिन्न सेवाओं में लगे सभी कर्मचारियों की ओर से दिए गए योगदान का जिक्र करते हुए उनके प्रति आभार जताया. पुराने संसद भवन से नए संसद भवन में जाने को उन्होंने बेहद भावुक क्षण बताया. 

सोमवार को नए संसद में ट्रांसफर हो सकती है कार्यवाही

मंगलवार (19 सितंबर) को संसद का कामकाज नए संसद भवन में ट्रांसफर होने की संभावना है. राज्यसभा की ओर से एक संसदीय बुलेटिन जारी कर सोमवार को ही दोनों सदनों के सभी सांसदों को संसद के सेंट्रल हॉल में ग्रुप फोटो खिंचाने के लिए बुलाया गया है. इसके बाद संसद की समृद्ध विरासत को मनाया जाएगा और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- PM Modi in Lok Sabha: नेहरू, इंदिरा और नरसिम्हा राव... पूर्व प्रधानमंत्रियों का जिक्र कर पीएम मोदी ने बताईं अपनी सरकार की उपलब्धियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget