एक्सप्लोरर

शरद पवार ने पीएम मोदी से की मुलाकात, महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कयास तेज

महाराष्ट्र में अगली सरकार को लेकर जारी सस्पेंस के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बता दें कि पीएम मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में अपने संबोधन में एनसीपी की तारीफ की थी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज संसद भवन में मुलाकात की. यह मुलाकात तकरीबन आधे घंटे तक चली. इस मुलाकात के दौरान माना जा रहा है कि महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर भी चर्चा हुई होगी. हालांकि एनसीपी के सूत्रों के मुताबिक शरद पवार ने पीएम मोदी को 31 जनवरी से 2 फरवरी 2020 को पुणे स्थित वसंत दादा शुगर संस्थान के कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया. बरसात में महाराष्ट्र में अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को राहत राशि बढ़ाकर देने की मांग की. प्रधानमंत्री मोदी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मुलाकात में राजनीति और खास तौर पर महाराष्ट्र की राजनीति पर बात हुई या नहीं यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन पवार और मोदी की मुलाकात के बाद बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन में ही प्रधानमंत्री से मुलाकात की. इस मुलाकात से शरद पवार और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात पर राजनीतिक कयासों को पर लगा दिए. सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी के बड़े नेता, बीजेपी के बड़े नेताओं के संपर्क में है. ऐसी सूरत में एनसीपी प्रमुख शरद पवार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को महाराष्ट्र में सरकार गठन से जोड़कर देखा जा रहा है. खास तौर पर पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले और देश के गृहमंत्री की प्रधानमंत्री से ठीक शरद पवार की मुलाकात के बाद मुलाकात होना कई सवाल खड़े कर रही है. शरद पवार की डिनर पार्टी में बीजेपी सांसदों की मौजूदगी के मायने क्या हैं? कल होनी है कांग्रेस के साथ बैठक उधर शिवसेना कह रही है कि एनसीपी को इस मुद्दे पर शिवसेना का समर्थन हासिल है. शिवसेना नेता संजय राउत ने ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, "किसानों के मुद्दे पर एनसीपी प्रमुख प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं और शिवसेना भी प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर अलग से मुलाकात करेगी." महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे. उसके बाद से कोई भी दल सरकार बनाने में नाकाम रहा था. 12 नवंबर को राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी थी. इससे केंद्रीय मंत्रिमंडल की मुहर के बाद लागू कर दिया गया था. फिलहाल शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए लगातार कोशिश में जुटी हुई है. लेकिन इस बीच लगातार खबरें आ रही हैं कि एनसीपी के बड़े नेता बीजेपी के भी संपर्क में हैं ऐसी सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मुलाकात कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सरकार बनाने को लेकर क्या शिवसेना करेगी हिंदुत्व वाली विचारधारा से समझौता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget