एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बीच रक्षा मंत्रालय में फिर से काम शुरू, छुट्टी और ट्रेनिंग पर गए सैनिकों के लिए नए आदेश जारी

सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दफ्तर पहुंचे. लॉकडाउन के बाद ये पहली बार था जब रक्षा मंत्री ऑफिस पहुंचे. इससे पहले वे अपने घर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मॉनिटर कर रहे थे.

नई दिल्ली: सोमवार से राजधानी दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय और सेना मुख्यालय में एक बार फिर से काम से शुरू हो गया है. लॉकडाउन के बाद पहली बार दफ्तर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीस और तीनों सेना प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. साथ ही सेना मुख्यालय में 50 प्रतिशत स्टाफ आया.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 20 अप्रैल यानी सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सभी उच्च अधिकारी राजधानी दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक पहुंचे. लॉकडाउन के बाद से ये पहली बार था कि राजनाथ सिंह दफ्तर पहुंचे. इससे पहले वे अपने घर से ही वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मंत्रालय और सशस्त्र सेनाओं के कार्यों को मॉनिटर कर रहे थे.

सोमवार को रक्षा मंत्री ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर शेकतकर कमेटी की उन सिफारिशों पर चर्चा की जिसमें सशस्त्र सेनाओं की युद्ध क्षमताओं को मजबूत किया जा सके. इस मीटिंग में थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे, वायुसेना प्रमुख आरे के एस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के साथ साथ रक्षा सचिव अजय कुमार और डीआरडीओ चैयरमेन भी मौजूद थे.

20 अप्रैल यानि सोमवार से ही भारतीय सेना के मुख्यालय सहित सभी कमांड मुख्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ काम पर लौट आया. अभी मात्र 5-10 प्रतिशत अधिकारी ही काम पर आ रहे थे और बाकी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं.

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में दूसरे चरण के लॉकडाउन की घोषणा 3 मई तक की थी. लेकिन उन्होनें साथ में ये भी कहा था कि 20 अप्रैल तक समीक्षा की जाएगी कि जिन जिन इलाकों में कोई कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आयेगा यानि हॉट-स्पॉट नहीं होंगे वहां लॉकडाउन में कुछ छूट दे दी जाएगी.

इसी कड़ी में भारतीय सेना ने समीक्षा करके फैसले लिया है कि राजधानी दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय के ऑपरेशन्स-रूम, मिलिट्री इंटेलीजेंस, ऑपरेशन्ल-लॉजिस्टिक और स्ट्रेटेजिक-मूवमेंट इत्यादि दफ्तरों में 50 प्रतिशत अधिकारी फिर से काम पर लौट आएंगे. सेना के मुताबिक, मेडिकल-सेवाओं से जुड़ा डीजीएमएस विभाग पूरी तरह से अपनी सेवाएं देता रहेगा क्योंकि ये कोविड-19 महामारी से लड़ने में अग्रणी सेवाएं दे रहा है.

इस बीच सेना ने सैनिकों को ड्यूटी ज्वाइन करने के नए आदेश जारी किए हैं. नए आदेश के तहत वहीं सैनिक छुट्टी, अस्थाई ड्यूटी, कोर्स से आएंगे जिन्हें उनके सैन्य स्टेशन से आर्डर मिला है. साथ ही जिन सैनिकों का सैन्य स्टेशन, छावनी और यूनिट 500 किलोमीटर के दायरे में हैं, वे प्राईवेट गाड़ी से रिपोर्ट करेंगे. जिनका 500 किलोमीटर से दूर है तो वे सैनिक निकटवर्ती छावनी में प्राईवेट गाड़ी से पहुंचेंगे.

नए आदेश के तहत ज्वाइन करने के लिए सबसे पहली प्राथमिकता उत्तरी कमान (जम्मू कश्मीर, लद्दाख) के सैनिक होंगे ज्वाइन करने के लिए. दूसरे नंबर पर पूर्वी कमान (बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश इत्यादि) है.

जानकारी के मुताबिक, सभी सैनिकों को ग्रीन, यैलो और रेड जोन में बांटा गया है. ग्रीन में वो सैनिक हैं जिन्होनें 14 दिन कोरांटीन (क्वारंटीन) पूरा कर लिया है. यैलो में वो सैनिक है जिन्हें कोरांटीन करना है. रेड में वो हैं जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई पड़ रहा है. लेकिन सेना ने साफ किया है कि ये आदेश उन सैनिकों, रेजीमेंट और बटालियन पर लागू नहीं होंगे जो हॉटस्पाट या फिर कंटेनमेंट-जोन में है.

लॉकडाउन से पहले COVID 19 के मामले 3.4 दिन में दोगुने हो रहे थे, अब 7.5 दिन का समय लग रहा है- स्वास्थ्य मंत्रालय

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget