एक्सप्लोरर

Covid-19 Cases Update: देश में कोविड-19 के 636 नए मामले हुए दर्ज, 3 की मौत, जानिए ताजा अपडेट

Covid-19 Update: देश में कोविड-19 के सब वेरिएंट जेएन.1 के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार (01 जनवरी) को नया अपडेट आया है जिसमें इस वायरस के 636 मामले सामने आए हैं.

Covid-19 Sub Variant JN.1: वैश्विक महामारी कोविड-19 एक बार फिर देश में धीरे-धीरे पैर पसार रही है. इसके सब वेरिएंट जेएन.1 के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार (01 जनवरी) को कोरोना वायरस के नए आकंड़े जारी किए हैं, जिसमें पिछले दिनों के मुकाबले इस बार कम मामले दर्ज हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के मामलों में मामूली गिरावट देखने को मिली है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले दिन जो आंकड़ा 841 नए मामलों का था वो सोमवार को 636 तक रहा. इस तरह से एक दिन की वृद्धि में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, देश में वायरस की वजह से तीन और मौतें दर्ज की गईं. 

548 लोग ठीक हुए, सक्रिय मामले कितने?

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 85 और मामले सामने आने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 4,394 हो गए जबकि तीन मौतों के बाद मरने वालों की संख्या 5,33,364 हो गई है. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 548 लोग कोविड-19 से ठीक हुए, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 4.44 करोड़ (4,44,76,150) हो गई. राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत आंकी गई, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई. 

अब तक कितने मामले आए सामने?

देश में जनवरी 2020 में कोविड-19 फैलने के बाद से अब तक 4.50 करोड़ (4,50,13,908) मामले सामने आ चुके हैं. मामलों में बढ़ोतरी कोरोना वायरस के सब वेरिएंट जेएन.1 के सामने आने के बाद दर्ज की गई. देश में 5 दिसंबर के बाद दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी गई. 29 दिसंबर, 2023 तक नौ राज्यों से जेएन.1 सब-वेरिएंट के 178 मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक गोवा में 47 और उसके बाद केरल में 41 मामले दर्ज किए गए हैं. 

अन्य राज्य जहां जेएन.1 मामले पाए गए हैं उनमें गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, महाराष्ट्र में 9, राजस्थान और तमिलनाडु में 4-4, तेलंगाना से 2 और दिल्ली से एक मामला सामने आया है. 

ये भी पढ़ें: Covid-19 Update: कोरोना के JN.1 वेरिएंट के लगातार बढ़ रहे मामले, इस राज्य में सबसे अधिक केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget