एक्सप्लोरर

Covid-19 Update: कोरोना के JN.1 वेरिएंट के लगातार बढ़ रहे मामले, इस राज्य में सबसे अधिक केस

Corona Cases Update: कोविड-19 के नए सब वेरिएंट जेएन.1 के मामले सामने आने के बाद कोरोना फिर से लोगों को अपने शिकंजे में ले रहा है.

Corona Cases In India: कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक इस वेरिएंट के कुल 162 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें केरल के अंदर सबसे अधिक केस देखने को मिले. शुक्रवार (29 दिसंबर) को अपडेट किए गए INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 162 मामलों का पता चला है, जिनमें से केरल में सबसे अधिक 83 मामले और इसके बाद गुजरात में 34 मामले सामने आए हैं.

कई राज्य पिछले कुछ हफ्तों में कोविड मामलों की संख्या में इजाफा बता रहे हैं और 9 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक वायरस के नए वेरिएंट की उपस्थिति का पता लगाया है. INSACOG के आंकड़ों से पता चला है कि दिसंबर में देश के अंदर दर्ज किए गए 145 कोविड मामलों में JN.1 की उपस्थिति थी, जबकि नवंबर में ऐसे 17 मामले सामने आए थे.

जेएन.1 के किस राज्य में कितने मामले?

INSACOG के मुताबिक, केरल में 83 मामले, गुजरात में 34 मामले, गोवा में 18 मामले, कर्नाटक में 8 मामले, महाराष्ट्र में 7 मामले, राजस्थान में 5 मामले, तमिलनाडु में 4 मामले, तेलंगाना में 2 और दिल्ली के अंदर 1 मामला. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जेएन.1 के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए एक अलग प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया है, लेकिन कहा है कि यह कम वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है.

हालांकि हाल के सप्ताहों में कई देशों से JN.1 मामले सामने आते रहे हैं और वैश्विक स्तर पर इसका प्रसार तेजी से बढ़ा है. देश में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि और सब वेरिएंट जेएन.1 का पता चलने के बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है.

क्यों बढ़ रहे जेएन.1 के मामले?

कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 पर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की पूर्व महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन का कहना है, “ये उसी ओमिक्रॉन परिवार से ताल्लुक रखता है लेकिन इसमें सर्टेन म्यूटेशन हैं जो इसे अधिक संक्रामक बनाता है. इसलिए इसे डब्ल्यूएचओ ने एक अलग प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया है. हालांकि अब तक इसका पब्लिक हेल्थ रिस्क कम है क्योंकि वेक्सीन के कारण अब हम सब के पास इम्युनिटी है और ये इम्युनिटी अभी भी काफी मजबूत लग रही है.”

उन्होंने आगे कहा, “ये इम्युनिटी हम में से ज्यादातर लोगों को गंभीर रूप से बीमार होने से होने बचा रही है. अब हम जो देख रहे हैं वो संक्रमणों में वृद्धि है क्योंकि हाल ही के कुछ दिनों में टेस्टिंग, साथ ही जीनोमिक्स निगरानी बढ़ा दी गई है और जितनी हम टेस्टिंग करेंगे उतने ही केस हम पता लगा पाएंगे. इसीलिए देश में जेएन.1 के मामले ज्यादा आ रहे हैं.”

देश में कोरोना के मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार (29 दिसंबर) को कहा कि भारत में कोविड​​-19 के 797 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 225 दिनों में सबसे अधिक हैं. जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 4,091 दर्ज की गई है. मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे दौरान कोविड की वजह से पांच नई मौतें हुईं जिसमें 2 केरल से और एक-एक महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु से.

5 दिसंबर तक हर दिन आने वाले मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन नए वेरिएंट के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले फिर से बढ़ गए. साल 2020 में जब ये महामारी अपने चरम पर थी तब हर दिन लाखों की संख्या में केस सामने आते थे.

4 सालों में देश भर में 4.5 करोड़ से भी ज्यादा लोग संक्रमित हुए और 5.3 लाख से भी ज्यादा मौतें हुईं. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Corona Virus: कोरोना ने तोड़ा 225 दिनों का रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 797 नए केस, 5 की मौत, JN.1 वैरिएंट के देश में 145 मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget