एक्सप्लोरर

COVID-19 के मद्देनजर 1 अप्रैल से शुरू होने वाले जनगणना रजिस्टर का काम अगले आदेश तक स्थगित

केंद्र सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बंद है, ऐसे में इस काम को नहीं किया जा सकता.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाले जनगणना रजिस्टर का काम अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. केंद्र सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि क्योंकि अनेक राज्यों में और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस को लेकर बंद है, लिहाजा ऐसे में इस कार्य को नहीं किया जा सकता.

जनगणना 2021 दो चरणों में की जानी थी. पहला चरण मकानसूचीकरण और मकान गणना-अप्रैल से सितंबर, 2020 और दूसरा चरण जनसंख्या गणना-9 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक की जानी थी. जनगणना 2021 के प्रथम चरण के साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का अपडेशन असम के अतिरिक्त सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी प्रस्तावित था.

कोविड-19 के प्रकोप के कारण, भारत सरकार के साथ-साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. गृह मंत्रालय के आदेश दिनांक 24 मार्च 2020 के तहत देश में कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले उपायों पर भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा उनके सख्त कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अनेक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लॉकडाउन भी घोषित कर दिया गया है.

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सामाजिक सावधानी सहित विभिन्न एहतियाती उपायों के लिए सलाह जारी की है. उपयुक्त बातों को ध्यान में रखते हुए; जनगणना 2021 के प्रथम चरण और एनपीआर का अपडेशन और फील्ड से जुड़े दूसरे कार्य जो कि 1 अप्रैल, 2020 से शुरू होने थे, को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
Delhi CJP Protest LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget