एक्सप्लोरर

खराब रिश्तों के बीच ममता बनर्जी ने की राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात, जानें क्या थी वजह

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन जाकर धनखड़ से मुलाकात की है. सचिवालय सूत्रों ने इसे ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच जारी रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार शाम राजभवन जाकर धनखड़ से मुलाकात की है. सचिवालय सूत्रों ने इसे ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया है.

दरअसल, ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच काफी समय से मतभेद चल रहा है. कुछ समय पहले ममता सरकार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ को हटाने की मांग को लेकर एक पत्र भी लिखा था. ऐसे में ममता बर्नजी का राज्यपाल से मिलने जाना कई सवाल खड़े करता है.

ममता बनर्जी राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’’ से सीधे राजभवन राज्यपाल से मुलाकात करने गईं. राज्य सचिवालय में उच्च पद पर कार्यरत एक अधिकारी ने बताया,‘‘यह शिष्टाचार मुलाकात थी. इसमें कुछ भी आधिकारिक नहीं है. माननीय मुख्यमंत्री राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहती थीं.’’

मुख्यमंत्री व राज्यपाल की यह मुलाकात करीब एक घंटे चली. राज्यपाल व सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच खराब होते रिश्तों की पृष्ठभूमि में ममता बनर्जी की धनखड़ से मुलाकात अहम है क्योंकि राज्यपाल राज्य की कानून व्यवस्था, शासन, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव की संभावना व अन्य मुद्दों पर अकसर ट्वीट करते रहे हैं.

लोकतंत्र में मुख्यमंत्री हमेशा राज्यपाल से मुलाकात कर सकती हैं- सयंतन बसु

बाद में धनखड़ ने ट्वीट किया, 'मुख्यमंत्री ने आज राजभवन में मुझसे मुलाकात की. प्रथम महिला सुदेश धनखड़ और मैंने माननीय मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी.' राज्यपाल ने मुलाकात की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर भी साझा की. इस बीच, बीजेपी प्रदेश महासचिव सयंतन बसु ने कहा 'लोकतंत्र में मुख्यमंत्री हमेशा राज्यपाल से मुलाकात कर सकती हैं और मुझे इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.'

मुख्यमंत्री के दौरे का हवाला देते हुए वाम मोर्चा विधायक दल के नेता व माकपा विधायक सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री कभी भी राज्यपाल से मुलाकात कर सकती हैं. उन्होंने कहा, ' हालांकि, मेरा सवाल है कि जब उनके (मुख्यमंत्री) सभी कार्यक्रम पहले से तय थे तो अचानक उन्हें राज्यपाल से मुलाकात करने क्यों जाना पड़ा और यह इतनी हड़बड़ी में हुआ कि लगभग सभी को अंतिम समय में उनके दौरे के बारे में जानकारी मिली.'

यह भी पढ़ें.

कोरोना अपडेट: देश में 1 करोड़ लोग ठीक हुए, 24 घंटे में 20 हजार नए केस, 222 की मौत

बर्ड फ्लू अपडेट: MP में दक्षिण भारत से मुर्गे-मुर्गियों के आने पर रोक, केरल-हरियाणा में केंद्रीय टीमों की तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget