एक्सप्लोरर

अमेरिकी अरबपति रे डेलियो ने PM मोदी की ट्विटर पर की तारीफ, ट्रोल्स के निशाने पर आए लेकिन पीएम मोदी से मिला ये शानदार जवाब

अमेरिकी अरबपति रे डेलियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ट्विटर पर बेहद तारीफ की और उन्हें दुनिया के बेस्ट नेताओं में से एक बताया. पीएम मोदी ने उनके ट्वीट्स का जवाब भी दिया.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुनियाभर में करोड़ों प्रशंसक हैं और सोशल मीडिया पर वो सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के चुनिंदा नेताओं में से एक हैं. भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कूटनीतिक मोर्चों पर भी काफी सफलता हासिल की है और दुनियाभर के राजनेता उनकी तारीफ करते हैं. कई राजनेता, देशों के प्रमुख और दिग्गज सेलेब्रिटीज पीएम मोदी को ट्विटर पर फॉलो करते हैं और उनकी गाहे-बगाहे प्रशंसा करते रहते हैं. अब इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है. अमेरिकी अरबपति रे डेलियो ने ट्विटर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है और उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक बताया है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ में लगातार कई ट्वीट किए और उनके द्वारा उठाए गए अब तक के इनीशिएटिव को सराहा.

रे डेलियो ने पीएम मोदी के लिए अपने पहले ट्वीट में यूट्यूब का एक लिंक शेयर करते हुए लिखा कि मेरी राय में भारत के प्रधानमंत्री अगर सर्वश्रेष्ठ नहीं भी हैं तो भी दुनिया के बेस्ट नेताओं में से एक हैं. मुझे ये जानने का मौका मिला कि वो कैसे सोचते हैं और क्या सोचते हैं? अगर आप इसे सुनने में रुचि रखते हैं तो यहां जान सकते हैं.

इसके अलावा एक और ट्वीट में रे डेलियो ने लिखा कि मैं पीएम मोदी की इस बात से सबसे ज्यादा प्रभावित हूं कि उन्होंने किस तरह से देश के लोगों को एक किया है, चाहे वो गरीबी से जूझ रहे लोग हों या अमीर बिजनेस लीडर्स

बता दें कि रे डेलियो के इन ट्वीट से लोग हैरान रह गए और कई ट्विटर यूजर्न ने उनके इन ट्वीट के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसके बाद रे डेलियो को सफाई देनी पड़ी कि उन्होंने पीएम मोदी का समर्थन क्यों किया?

कई लोगों ने उन्हें बेहद बुरी तरह ट्रोल करते हुए यहां तक लिख दिया कि ये पेड ट्वीट्स हैं. भारत में कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के एक सदस्य ने लिखा कि रे डेलियो पेड ट्वीट कर रहे हैं. हालांकि ये हैरानी की बात हो सकती है कि एक अरबपति उद्योगपति पेड ट्वीट करे !

कई लोगों ने रे डेलियो की समझ पर सवाल उठाए और पीएम मोदी के समर्थन में किए उनके ट्वीट पर आपत्ति जताई.

लेकिन इससे भी दिलचस्प बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रे डेलियो के ट्वीट्स का जवाब दिया.  इस दौरान उन्हें इस बात की भी जानकारी थी कि उनकी तारीफ करने के लिए रे को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है.

पीएम मोदी को ये पता था कि लोग किस तरह से रे डेलियो को ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने अपने किए गए कामों के लिए देश की जनता को श्रेय दिया.

दरअसल रे डेलियो मेडिटेशन के प्रति काफी रुचि रखते हैं और अपने एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मेडिटेशन उन्हें केंद्रित और शांत रखने में मदद करता है. इसी बात का जिक्र पीएम मोदी ने भी उन्हें जवाब दिए जाने वाले ट्वीट्स में किया. पीएम मोदी ने लिखा कि उनकी तारीफ के बाद ट्रोल किए जाना रे डेलियो के लिए सबसे अच्छा मौका है कि वो अपने मेडिटेशन स्किल्स को परख सकें और एक निंजा की तरह बन सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget