एक्सप्लोरर

अस्पताल से ठीक होकर एंबुलेंस से घर लौट रहे मरीज की एक्सीडेंट में मौत, ट्रक ने मारी टक्कर

Odisha Ambulance Accident: ओडिशा में ठीक हुए मरीज को उसके घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस की टक्कर एक चलते ट्रक के साथ हो गई, जिसमें उस मरीज की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए.

Ambulance Hits Truck: ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं. भुवनेश्वर एम्स में किडनी का इलाज कराकर पश्चिम बंगाल लौट रहे मरीज की सड़क हादसे में मौत हो गई. मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस एक चलते ट्रक में जा घुसी. 

ये हादसा ओडिशा के बालासोर जिले के जलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-60 पर सुबह-सुबह हुआ. पुलिस ने बताया कि इस एंबुलेंस में ड्राइवर और मरीज के परिजन समेत कुल सात लोग सवार थे. घटना के बाद इन सभी लोगों को जलेश्वरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां 55 साल के इदरीश नाम के मरीज को मृत घोषित कर दिया गया.

डायलिसिस के बाद घर लौट रहा था मरीज

दरअसल, इदरीश खान पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के केशवपुर गांव के रहने वाले थे. वो भुवनेश्वर के एम्स में डायलिसिस कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे. तो वहीं उनके परिजनों में घायल 6 लोगों में से 5 की हालत गंभीर थी, जिसके बाद इन लोगों को बालासोर के जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया. गंभीर रूप से घायलों में मृतक के परिजनों के अलावा एंबुलेंस का ड्राइवर भी शामिल है. पुलिस का कहना है कि वो अभी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

एंबुलेंस ड्राइवर के शराब पीने वाली घटना

अभी एक हफ्ते पहले ओडिशा में ही एंबुलेंस ड्राइवर के शराब पीने की घटना भी सामने आई थी. उसमें उस ड्राइवर ने पहले खुद शराब पी फिर मरीज को भी शराब पिलाई थी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. वीडियो में दिखाया गया कि एंबुलेंस ड्राइवर अपने और मरीज के लिए पेग बना रहा है. एक पैर में प्लास्टर के साथ स्ट्रेचर पर लेटे शख्स को धीरे-धीरे शराब पी रहा है. यह अजीबोगरीब घटना ओडिशा के जगतसिंहपुर में सोमवार (19 दिसंबर) को सामने आई.

ये भी पढ़ें: अस्पताल जाते वक्त ड्राइवर ने एंबुलेंस रोक कर पी शराब, मरीज को भी पिलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
ऐसा क्या हुआ कि BJP 8 महीने में ही गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
ऐसा क्या हुआ कि BJP 8 महीने में ही गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा

Embed widget