एक्सप्लोरर

सियासी पिच पर उतरे अंबाती रायडू, जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSR कांग्रेस में हुए शामिल

Ambati Rayudu: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. रायडू ने अपना आखिरी क्रिकेट मैच 29 मई को खेला था.

Ambati Rayudu Joins YSR Congress: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने आंध्र प्रदेश की राजनीति में एंट्री ले ली है. 37 साल के रायडू जगन मोहन रेड्डी की पार्टी में शामिल हो गए हैं. संन्यास लेने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुरुवार (28 दिसंबर) को आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो गए.

वह पार्टी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) अध्यक्ष  जगन मोहन रेड्डी की मौजूदी में पार्टी में शामिल हुए. रायडू ऐसे समय में पार्टी में शामिल हुए जब सभी दल आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट देगी?

गुंटूर जिले के कोने-कोने का किया दौरा
गौरतलब है कि रायडू ने अपना आखिरी क्रिकेट मैच 29 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेला था. राजनीति में आने से पहले उन्होंने मुद्दों को समझने के लिए अपने मूल गुंटूर जिले के कोने-कोने का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की.

राजनीति में आने का दिया था संकेत
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बुधवार (27 दिसंबर) को मीडिया से कहा था, "मैं लोगों की सेवा करने के लिए जल्द ही आंध्र प्रदेश की राजनीति में प्रवेश करूंगा. राजनीति में आने से पहले मैंने लोगों की नब्ज जानने और उनकी समस्याओं को समझने की और जिले के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करने का फैसला किया है."

'ठोस कार्य योजना लेकर आऊंगा '
उन्होंने कहा था, "मैं एक ठोस कार्य योजना लेकर आऊंगा कि राजनीति में कैसे जाना है और मैं कौन सा मंच चुनूंगा. इस बीच क्रिकेटर ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था वह गुंटूर या मछलीपट्टनम संसदीय क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे थे."

भारत के लिए खेले 55 एकदिवसीय मैच
रायडू ने भारत की ओर से 55 एकदिवसीय मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 47 से ज्यादा की औसत से 1694 रन बनाए. एकदिवसीय में रायडू ने 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए. साथ ही उन्होंने 3 विकेट भी झटके हैं. वहीं, 6 टी-20 मैच में रायडू ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और 10.50 की औसत से 42 रन बनाए. इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रायडू ने 6151 रन, जबकि लिस्ट ए में 5607 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- ABP Cvoter Survey: राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में होगा फायदा? सर्वे में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget