एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2023: चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, समोसा, हलवा... अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो नहीं खा पाएंगे ये पसंदीदा व्यंजन, लगा बैन

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है. इससे पहले ही अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए फास्ट फूड सहित कई खाने की चीजों पर बैन लगा दिया है.

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा अगले महीने 1 जुलाई से शुरू होने वाली है. 62 दिनों तक चलने वाली यात्रा 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगी. ऐसे में अगर आप खाने पीने और अच्छे मिठाई के शौकीन हैं और इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों में शामिल है तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है.इस साल की अमरनाथ यात्रा में ना ही पूरी मिलेगी और ना ही मिठाई और रसगुल्ले मिलेगा.

अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने ऊंचाई से संबंधित स्वास्थ्य बीमारियों का हवाला देते हुए इस वर्ष की यात्रा के लिए फास्ट फूड पर प्रतिबंध लगा दिया है. बोर्ड ने अमरनाथ गुफा मंदिर की निर्धारित वार्षिक यात्रा से पहले यात्रियों के लिए तैलीय और फास्ट फूड पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.

बोर्ड प्रबंधन से जारी सख्त निर्देशों में कहा गया है कि लंगर, संगठनों, खाने के स्टालों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से कोई प्रतिबंधित वस्तु या सामान परोसा, बेचा नहीं किया जाएगा. जम्मू, पहलगाम और गांदरबल जिलों में आधार शिविरों से यात्रा मार्ग के साथ-साथ पहलगाम से 42 किलोमीटर के मार्ग और 14 किलोमीटर लंबे बालटाल ट्रैक पर लंगर स्थापित किए जा रहे हैं. बोर्ड के प्रबंधन ने यात्रियों के लिए एक स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है. यात्रियों को स्वास्थ्य समस्याओं के बिना यात्रा को पूरा करने के लिए कुछ खाने वाली चीजें से बचना चाहिए.

इन चीजों पर लगा है बैन 
गांदरबल और अनंतनाग जिलों के जिलाधिकारियों को श्राइन बोर्ड से यात्रियों के लिए निर्धारित खाने के मेनू के उल्लंघन के लिए लगाए जाने वाले दंड को निर्दिष्ट करने के लिए उचित आदेश जारी करने के लिए कहा गया है.स्वास्थ्य सलाहकार के अनुसार श्राइन बोर्ड ने पूरी,पिज्जा, बर्गर, भरवां परांठे, डोसा, मक्खन वाली ब्रेड, क्रीम से बने खाद्य पदार्थ, अचार, चटनी, तले हुए पापड़, चाउमीन सभी प्रकार के फास्ट फूड पर प्रतिबंध लगा दिया है.फास्ट फूड के अलावा यात्रियों को कोल्ड ड्रिंक देने के लिए पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

बैन फूड्स आईटम में  मिठाइयां जैसे हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डू, खोया बर्फी, रसगुल्ला, और अन्य सभी हलवाई सामग्री, कुरकुरे स्नैक्स, चिप्स, नमकीन, पकोड़ा, समोसा , तले हुए सूखे मेवे, और अन्य सभी तले हुए खाद्य पदार्थों भी शामिल है. इसके अलावा यात्रा में सभी मांसाहारी खाद्य पदार्थ, शराब, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, धूम्रपान और अन्य नशीले पदार्थों पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है.

मंदिर में 14,000 फीट की ऊंचाई पर ट्रेकिंग है शामिल
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अमरनाथ गुफा मंदिर में 14,000 फीट की ऊंचाई पर ट्रेकिंग शामिल है. ऐसे में यात्रियों को भूख न लगना,उल्टी, थकान, कमजोरी जैसे लक्षणों के साथ तेजी से सांस लेना और हृदय गति में वृद्धि जैसी बीमारी हो सकती है. जिस वजह से  एसएएसबी ने एक स्वास्थ्य सलाह जारी की है और यात्रियों को फास्ट फूड से बचने और डॉक्टर  जांच कराने की सलाह देते हुए सुझाव दिया है. ऐसे में बीमारी का समय पर इलाज नहीं किया जाता है, तो यह कुछ ही घंटों में घातक हो सकती है.

हर साल यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करते हैं और यहां तक कि इन स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों के कारण लोगों की मौत भी हो जाती है. नए निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशों के मद्देनजर जारी किए गए हैं. यात्रा के दौरान होने वाली मौतों में भारी वृद्धि हुई है, जिसके लिए जीवन शैली और भोजन संबंधी मुद्दों को जिम्मेदार ठहराया गया है.

Wrestlers Protest: 'पीड़िता पर डर बनाने की हो रही कोशिश', महिला पहलवान को ब्रजभूषण के घर जाने पर TMC ने की जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
CJP Protest: 'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
CJP Protest: ‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान
‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget