एक्सप्लोरर

अमरिंदर सिंह की नाराजगी खत्म, कल सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के दौरान रहेंगे मौजूद

पंजाब के एआईसीसी प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि सारे कांग्रेसी नेता कल कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सिद्धू का स्वागत करेंगे.

चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर भी उपस्थित रह सकते हैं. इस बीच पंजाब के एआईसीसी प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि सारे कांग्रेसी नेता कल कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सिद्धू का स्वागत करेंगे.

सीएम के मीडिया सलाहकार ने कहा कि पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने राज्य के सभी कांग्रेस विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को कल सुबह 10 बजे चाय के लिए आमंत्रित किया है. वे सब फिर नई पीपीसीसी टीम की स्थापना के लिए पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे.

सूत्रों का कहना है कि सिद्धू ने सीएम अमरिंदर सिंह को करीब 60 विधायकों के हस्ताक्षर वाला आमंत्रण भेजा है. न्यौते के साथ अलग से भी पत्र लिखा है जिसमें कहा है कि मेरा कोई निजी एजेंडा नहीं है, केवल जनहित का एजेंडा है. घर के सबसे बुजुर्ग होने के नाते आप समारोह में जरूर आएं.

सिद्धू की नियुक्ति से अमरिंदर नाराज
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कड़े विरोध के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था. गांधी ने अगले विधानसभा चुनावों में सिद्धू की सहायता के लिए चार कार्यकारी अध्यक्षों संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा को भी नियुक्त किया था. मुख्यमंत्री के दफ्तर ने यह एलान किया था कि कैप्टन सिद्धू से तब तक नहीं मिलेंगे जब तक सिद्धू उन पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते. 

सिद्धू ने किया शक्ति प्रदर्शन
कांग्रेस आलाकमान के जरिए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष की कुर्सी दिए जाने के बाद सिद्धू ने बुधवार को अमृतसर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया. पंजाब कांग्रेस के 80 में से करीब 62 विधायकों के साथ सिद्धू स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे. इससे पहले शनिवार से सिद्धू 50 से ज्यादा विधायकों के घर जाकर उनसे मिल चुके हैं. अमृतसर में विधायकों के जमावड़े से साफ हो गया कि कैप्टन खेमा सिकुड़ गया है और उसे छोड़कर पंजाब कांग्रेस के ज्यादातर नेता, विधायक और खुद कैप्टन सरकार के मंत्री सिद्धू के नेतृत्व में अपना भविष्य देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- जिस 'प्रॉपर्टी' पर योगी जी बैठे हैं, जनता उसे जब्त कर सकती है

पेगासस खुलासे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, बयान देते वक्त IT मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से टीएमसी सांसद ने पेपर फाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

I-PAC रेड मामले में बंगाल सरकार ने SC में ED की याचिका पर उठाए सवाल तो SG मेहता ने दिया करारा जवाब- तो आप खुद कैसे...
I-PAC रेड मामले में बंगाल सरकार ने SC में ED की याचिका पर उठाए सवाल तो SG मेहता ने दिया करारा जवाब- तो आप खुद कैसे...
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
'इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोका था...' चारधाम यात्रा में नए नियमों पर बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
'इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोका था...' चारधाम यात्रा में नए नियमों पर बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
KKR के 25.20 करोड़ के खिलाड़ी पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकार से की बदसलूकी - कोच ने मांगी माफी
KKR के 25.20 करोड़ के खिलाड़ी पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकार से की बदसलूकी - कोच ने मांगी माफी
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया
Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी
सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी
Embed widget