एक्सप्लोरर

Punjab Congres: पंजाब कांग्रेस में थम नहीं रही अंतर्कलह, कैप्टन ने कहा-फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं

पंजाब कैबिनेट की एक बैठक में पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़ के दामाद, कांग्रेस विधायक राकेश पांडे के बेटे को नायब तहसीलदार और प्रताप सिंह बाजवा के भाई और कांग्रेस विधायक फतेह जंग बाजवा के बेटे बेटे को भी पंजाब में विभिन्न पदों पर नियुक्त कर दिया गया. इस फैसले को लेकर कांग्रेस के अंदर ही घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस फैसले को वापस लेने की मांग की है. 

पंजाब कांग्रेस के अंदर घमासान थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है. सुनील जाखड़ ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री के फैसले को शर्मनाक कहा है. गौरतलब है कि कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव लाकर दो विधायकों के बेटो और एक कैबिनेट मंत्री के दामाद को सरकारी नौकरी दे दी गई. कैबिनेट के इस फैसले को लेकर सियासी संग्राम पहले से ही छिड़ा हुआ है. पंजाब कैबिनेट ने कुछ ही समय में राज्य में कांग्रेस के दो एमएलए के बेटों को सरकारी अफसर बनाने के फैसले पर मुहर लगा दी थी. सुनील जाखड़ और दो विधायकों ने मांग की है गलत सलाह के माध्यम से दी गई इन नौकरियों को वापस ली जाए. इसके बावजूद मुख्यमंत्री अड़े हुए हैं और कहा है कि फैसला वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं है. 

फैसला वापस लेने का सवाल नहीं 
हालांकि पंजाब कांग्रेस में इस मुद्दे को लेकर पहले से बवाल मचा हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री अपने इस फैसले को अड़े हुए हैं. मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के हवाले से इस फैसले की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि पंजाब में कांग्रेस के दो एमएलए के बेटों को नौकरी देने के कैबिनेट के फैसले को वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं है. इन दोनों एमएलए के परिवारों ने जिस तरह से बलिदान दिया है उसके मुकाबले यह एक छोटा सा भेंट है. यह बहुत ही शर्मनाक है कि कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देने में लगे हुए हैं. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि यह नौकरी उनके परिवार के बलिदान का छोटा सा टोकन है. 

किस तरह दी गई नौकरी, जानिए पूरा मामला 
पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़ के दामाद को एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर नियुक्त कर दिया गया. कांग्रेस विधायक राकेश पांडे के बेटे को नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति दे दी गई. प्रताप सिंह बाजवा के भाई और कांग्रेस विधायक फतेह जंग बाजवा के बेटे बेटे को भी पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त कर दिया गया. इन तीनों को नौकरी का ऐलान करते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दलील दी कि इन परिवारों ने प्रदेश के लिए कुर्बानी दी है और आतंकवाद के दौर में इन परिवारो ने अपने लोगों को खोया है. उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब सरकार की पॉलिसी के हिसाब से नियमों के मुताबिक नौकरी पाने के हकदार हैं और उसी के एवज में इनको ये नौकरियां दी गई हैं. इस प्रस्ताव को विपक्षी दलों के कड़े विरोध के बावजूद मंत्रिमंडल ने सिर्फ तीन मिनट में पारित कर दिया.  

ये भी पढ़ें-

India-Pak News: अजीत डोभाल और पाक NSA होंगे SCO की बैठक में शामिल, द्विपक्षीय बातचीत की संभावना नही

Railway News: कोरोना की दूसरी लहर थमने के संकेतों के बीच बदली तस्वीर, बढ़ी पैसेंजर बुकिंग- घटी ऑक्सीजन ढुलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget