एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन: ऋत्विज ने कहा BJP जीतेगी, कल्पेश बोले- कांग्रेस को 125 सीटें मिलेंगी

गुजरात विधानसभा चुनाव: शिखर सम्मेलन में सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि विकास नहीं कांग्रेस पागल हो गई है. हार्दिक पटेल बोले बीजेपी को ज्यादा से ज्यादा 80 सीटें ही मिलेंगी.

अहमदाबाद: गुजरात में चुनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है. बीजेपी जहां नरेंद्र मोदी के गुजरात छोड़ने के बाद पहली बार मैदान में है तो कांग्रेस 22 साल का वनवास खत्म करने की कोशिश में है. राहुल गांधी गुजरात गुजरात चुनाव में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रचार की कमान अब अपने हाथ ले ली है. इन सब के बीच इस बार गुजरात चुनाव में कुछ नए और अहम चेहरे भी जुड़े हैं. चुनावी उठा पटक के बीच गुजरात की जनता के मन में कई उठ रहे हैं. जनता के इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए एबीपी न्यूज़ गुजरात शिखर सम्मेलन लेकर आया. इसमें नेता जनता के सवालों के जवाब तो देंगे ही साथ ही अपनी रणनीति भी बताएंगे.

शिखर सम्मेलन में अल्पेश ठाकोर और ऋत्विज पटेल क्या बोले ?

  • ऋत्विज पटेल ने कहा- हम इस बार जीतने वाले हैं इसमें कोई दो राय नहीं है. इस बार हमारा सवाल कांग्रेस मुक्त गुजरात का है. हमारी रणनीति इसी को लेकर है.
  • अल्पेश ठाकोर ने कहा- काग्रेस पार्टी चेहरे पर नहीं विचारधारा पर चुनाव लड़ रही है. विजय रूपाणी और नितिन पटेल की सीटों के साथ 125 सीटें जीतेंगे.
  • ऋत्विज पटेल ने कहा- मेरी हार्दिक पटेल से तुलना नहीं हो सकती. मैं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे अच्छे राज्य की सबसे अच्छी यूनिट बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष हूं. हार्दिक पटेल पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के नेता हैं, पाटीदार समाज के नेता नहीं हैं.
  • ऋत्विज पटेल ने कहा- मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि राजनीति के लिए आया हूं. लेकिन ये अपने समाज से क्या कहेंगे कि क्यों चुनाव लड़ने लगे आकर? हमारी पार्टी में कई युवा चुनाव लड़ रहे हैं, यही युवा विधायक भी बनने वाले हैं. हमने युवाओं को अच्छा नेतृत्व दिया है.
  • अल्पेश ठाकोर ने कहा- गुजरात विकास का मॉडल खोखला है, यहां बेरोजगारी है, गरीबी है. अगर बीजेपी नहीं सुधरेगी तो हम चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने हमसे बात की है और वादा किया है.
  • ऋत्विज पटेल ने कहा- बीजेपी बिल्कुल डरी हुई नहीं है, हमने 22 साल जो काम किया उसी के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं. हमारे नेता इसलिए मैदान में क्य़ोंकि हमारी पार्टी एक परिवार से या एक कंपनी से नहीं चलती. कांग्रेस के पास एक ही नेता है इसलिए बार बार फेल होने पर भी उसी से काम चलाना पड़ता है, हमारे पास बहुत नेता है.
  • अल्पेश ठाकोर ने कहा- पाटीदारों को संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए, सर्वे के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए. संसद, विधानसभा जहां तक हो सर्वे होना चाहिए.
  • ऋत्विज पटेल ने कहा- मेरा अल्पेश ठाकोर से एक सवाल है कि क्या वो पाटीदार समाज को आरक्षण देने को तैयार हैं जिसमें ओबीसी को लाभ मिल रहा है वही लाभ मिले. अल्पेश ठाकोर सूरज की कसम खाकर कह रहे थे कि चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके साथ ही वो पाटीदारों के आरक्षण का विरोध कर रहे थे. अब अगर पाटीदारों को आरक्षण मिलता है तो वो अपने समाज को क्या कहेंगे?
  • अल्पेश ठाकोर ने कहा- बीजेपी पूरा दम लगा ले लेकिन मेरी सीट पहली सीट होगी जहां से कांग्रेस जीतेगी.
  • अल्पेश ठाकोर ने कहा- गुजरात में जब भी कोई नौकरी निकलती है, 15 लाख युवा अप्लाई करते हैं तो बेरोजगारी नहीं तो क्या है? बीजेपी बताए कि कितने युवाओं को नेतृत्व दिया. हमने शराबबंदी, महंगी शिक्षा, गरीबी और बेरोजगारी का आंदोलन किया. हमने कहा कि हमारी बात सुनिए, इन्होंने हमारी बात नहीं सुनी गई. हमने कहा कि अपनी नीति में बदलाव करिए हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, जब ऐसा नहीं हुआ तब चुनाव लड़ रहे हैं.
  • ऋत्विज पटेल ने कहा- अल्पेश ठाकोर की स्क्रिप्ट सिर्फ दो मिनट में खत्म हो गई. गुजरात आज रोजगार देने में देश में सबसे आगे हैं. राहुल गांधी 18 राज्यों में चुनाव के लिए वहां हार मिली. कांग्रेस गुजरात में सरकार बनाने का दिन में सपना देख रही है. अल्पेश ठाकोर 125 सीटें जीतने की बात छोड़ दें लेकिन अपनी सीट बचा कर दिखा दें.
  • अल्पेश ठाकोर ने कहा- क्या बेरोजगारी और विकास की बात करना जातिवाद है ? रिवरफ्रंट के पास शराब बिक रही है, सड़क है लेकिन उसके पास भी गरीबी और बेरोजगारी पनप रही है. गुजरात में सिर्फ सड़कों का विकास हुआ है.
  • शिखर सम्मेलन में ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर और बीजेपी नेता ऋत्विज पटेल आमने सामने

कौन कौन है गुजरात शिखर सम्मेलन का मेहमान? शिखर सम्मेलन में विजय रूपाणी, हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, शंकर सिंह वाघेला, आनंद शर्मा, प्रफुल्ल पटेल, अनिल बलूनी, रणदीप सुरजेवाला, संबित पात्रा, प्रियंका चतुर्वेदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, अमित शाह और रविशंकर प्रसाद जनता से सीधा संवाद करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget