एक्सप्लोरर

मुख्तार अंसारी को हाई कोर्ट से झटका, जेल में नहीं मिलेगी उच्च श्रेणी की सुविधा, जानिए क्या-क्या छिनेगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी को जेल में विशेष सुविधा देने वाला आदेश रद्द कर दिया है. आइए समझते हैं कि इस फैसले से मुख्तार अंसारी की कौन सी सुविधाएं छिन जाएंगी.

Allahabad High Court On Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी को जेल में सुपीरियर क्लास की सुविधा देने वाला विशेष अदालत का आदेश रद्द कर दिया है. बांदा जेल में बंद मुख्तार को गाजीपुर की विशेष अदालत ने उच्च श्रेणी की सुविधा देने का आदेश दिया था.

अदालत ने मुख्तार अंसारी के लंबे आपराधिक इतिहास और उसके खिलाफ चल रहे गंभीर मुकदमों को देखते हुए ये आदेश दिया है. गाजीपुर की विशेष अदालत ने 15 मार्च 2022 को अपने आदेश में जेल अधीक्षक को मुख्तार अंसारी के लिए उच्च श्रेणी की सुविधा मुहैया कराने को कहा था.

फैसले को बताया अधिकार से बाहर

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि विशेष अदालत का फैसला उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर का था. जस्टिस डीके सिंह की सिंगल बेंच ने कहा कि सेशल कोर्ट या हाईकोर्ट किसी बंदी को जेल में विशेष सुविधा की सिर्फ सिफारिश कर सकता है. जेल में बंद अपराधी को किस तरह की सुविधा दी जाए, इस पर फैसले का अधिकारी सिर्फ राज्य सरकार को है.

हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने याचिका दायर की थी. इसमें गाजीपुर की विशेष अदालत के मुख्तार अंसारी को उच्च श्रेणी की सुविधा देने वाले आदेश को चुनौती दी गई थी. राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने ये आदेश दिया.

क्या होती है उच्च श्रेणी सुविधा

उत्तर प्रदेश जेल मैनुअल 2022 में जेल की दो श्रेणियों की जानकारी दी गई है. एक सुपीरियर क्लास यानि उच्च श्रेणी और दूसरी ऑर्डिनरी यानि सामान्य श्रेणी. किस कैदी को किस श्रेणी में रखा जाए, इसका फैसला राज्य सरकार करती है. जरा एक नजर सुपीरियर क्लास को मिलने वाली सुविधाओं पर डाल लेते हैं और जानते हैं कि मुख्तार अंसारी से क्या छिनने वाला है.

  • सुपीरियर श्रेणी में कैदी को बाकी कैदियों से अलग रखा जाता है (अगर जगह है तो).
  • 15 अप्रैल से 15 अक्टूबर तक खुले में सोने की छूट मिलती है.
  • कैदी सेल में रहते हैं तो इन्हें एक बिस्तर, एक छोटी मेज, एक स्टूल, एक लैंप और मच्छरदानी मिलती है.
  • एसोसिएशन बैरक में रहने वाले कैदी को बाकी चीजें सेल वाली ही मिलती हैं लेकिन मेज बड़ी मिलती है.
  • बर्तन में गिलास, जग, दो कप, एक जग, चम्मच और थाली मिलती है.
  • अखबार और पत्रिका पढ़ने के लिए मिलती हैं.

यह भी पढ़ें- उसरी चट्टी केस में फिर टली मुख्तार अंसारी की पेशी, वकील बोले- 'पुलिस प्रशासन नहीं दे पा रहा सुरक्षा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत और 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत और 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget