एक्सप्लोरर

यहां जानें- जम्मू-कश्मीर में हो रहे विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी अबतक की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हालात बेकाबू हैं. सीआरपीएफ के जवान पर पत्थरों से हमले के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. ये मामला खत्म होने के बजाय दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. अब हालात ऐसे हो गए हैं कि घाटी में स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया गया है. जानें इस मामले से जुड़ी अबतक की दस बड़ी बातें.

  • घाटी में घमासान की ताज़ा 9 अप्रैल हुई थी, जब श्रीनगर में उपचुनाव था. उस दिन सीआरपीएफ के जवान पोलिंग ड्यूटी खत्म करके वापस बैरिक लौट रहे थे, तभी स्थानीय युवकों ने उनके साथ बदसलूकी की. स्थानीय युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया.
  • इसके बाद 12 अप्रैल को पुलवामा डिग्री कॉलेज के बाहर नाका लगाने पर छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच विवाद हुआ. छात्रों ने सुरक्षाबलों और उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके.
  • 15 अप्रैल को विवाद ज्यादा बढ़ा तो सुरक्षाबलों ने पत्थरबाज़ों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब 55 छात्र ज़ख्मी हुए. इसी के विरोध में छात्रों ने पूरे कश्मीर में विरोध प्रदर्शन का फैसला किया था.
  • सीआरपीएफ जवान पर पत्थरबाजी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद ही इस विवाद ने तूल पकड़ लिया. वीडियो में साफ था कि कोई जवानों को थप्पड़ मार रहा है तो कोई उन्हें पैर लगाकर गिराने की कोशिश कर रहा है.
  • सोमवार यानि 17 अप्रैल को वहां पर भड़की हिंसा में 200 से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं. कश्मीर घाटी में तनाव को देखते हुए आज सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया गया है. घाटी में इंटरनेट और मोबाइल सेवा को भी बंद कर दिया गया है.  हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने घाटी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.
  • सीआरपीएफ के आईजी ऑपरेशंस जुल्फिकार हसन के मुताबिक इसके पीछे आतंकियों और उनके समर्थकों का हाथ है. जुल्फिकार हसन ने कहा, ‘’कुछ जगहों पर आतंकियों और उनके अंडरग्राउंड समर्थकों का दबाव लोगों पर होता है और जब भी हम ऑपरेशन करने जाते हैं तब वो लोगों पर पथराव करने के लिए दबाव डालते हैं. इससे हमारे ऑपरेशंस पर काफी खराब असर पड़ता है.’’
  • कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात कर हालात की जानकारी दी है.  इसके अलावा आईबी ने एक बेहद गंभीर अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक पाकिस्तानी हैंडलर्स ने पत्थरबाज़ों को कहा है कि वो सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बमों से हमला करें.
  • सुरक्षा एजेंसियों की पेट्रोल बम से हमले की साजिश पर नकेल कसने के लिए नई रणनीति बनाने पर ज़ोर है ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर रखने को कहा गया है जो पत्थरबाजों को पत्थरबाजी के लिए उकसा रहे हैं हैं. कुछ ऐसे पत्थरबाजों की पहचान की जा रही है जो सुरक्षाबलों पर होने वाले हमले के कई वारदातों में शामिल रहे हैं.
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक ने दक्षिण कश्मीर में रहने वाले सभी पुलिसकर्मियों को कुछ महीनों तक घर ना जाने की सलाह दी है. छात्र आज भी प्रदर्शन कर सकते हैं. उनकी मांग है कि स्कूल में सेना का प्रवेश रुके. जबतक आश्वासन नहीं मिलेगा तबतक प्रदर्शऩ जारी रह सकता है.
  • जम्मू- कश्मीर में उपचुनाव में हार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच आज जम्मू में पीडीपी-बीजेपी की अहम कैबिनेट बैठक है. बैठक में मुख्य रुप से कश्मीर घाटी के बिगड़े हालात की समीक्षा की जाएगी. बैठक में कुछ अधिकारियों के तबादले पर चर्चा होगी और कश्मीर में स्थिति से निपटने में नाकाम अफसरों पर गाज गिर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget