एक्सप्लोरर

गोवा का राजनीतिक समीकरण क्या है, कांग्रेस ने क्यों ठोका सरकार बनाने का दावा?

साल 2017 गोवा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था. सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर कांग्रेस उभरी लेकिन वो सरकार बनाने का दावा नहीं पेश कर सकी.

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर फिलहाल एम्स में भर्ती हैं. 62 साल के मनोहर पर्रिकर पिछले काफी समय से अग्न्याशय की बीमारी से पीड़ित हैं. मनोहर पर्रिकर की गैर मौजूदगी के बाद गोवा में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो गई है. पिछले विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने अब राज्य में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया है. कांग्रेस ने आज राज्यपाल मृदुला सिन्हा को दो ज्ञापन सौंपे और सरकार बनाने का दावा पेश किया.

विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि 40 सदस्यीय विधानसभा में 16 सदस्यों वाली कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर उनसे विधानसभा भंग नहीं करने और इसके बजाय सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी को न्यौता देने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अन्य दलों के विधायकों का समर्थन हासिल है और अगर राज्यपाल की तरफ से उन्हें मौका दिया गया तो वे सरकार बना सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘हम सदन के पटल पर बहुमत साबित करेंगे.’

सरकार की सहयोगी पार्टी ने की सीएम बदलने की मांग

बता दें कि मनोहर पर्रिकर की गैर मौजूदगी के कारण सरकार की सहयोगी पार्टी के कुछ नेताओं ने बीजेपी से सीएम बदलने की मांग की है. सरकार की सहयोगी महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी ने सीएम बदलने की मांग की है लेकिन दिल्ली से गए बीजेपी नेता रामलाल ने सीएम बदलने से इनकार कर दिया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं बी एल संतोष, राम लाल और विनय पुराणिक को पार्टी नेताओं और सहयोगी दलों के नेताओं से मिलने के लिये तटीय राज्य भेजा था.

 क्या है गोवा विधानसभा का ताजा समीकरण?

 राज्य में फिलहाल बीजेपी नीत गठबंधन सरकार है. 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बीजेपी के फिलहाल 14 विधायक हैं, जबकि जीएफपी (गोवा फॉरवर्ड पार्टी) और एमजीपी (महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी) के तीन-तीन विधायक हैं. बीजेपी को तीन निर्दलीय और राकांपा के एक विधायक भी समर्थन दे रहे हैं. वहीं, कांग्रेस के पास सिर्फ 16 विधायक हैं.

ऐसे में सबसे ज्यादा 16 विधायकों वाली कांग्रेस को महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के तीन विधायक और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल हो जाता है तो कांग्रेस राज्य में बहुमत के आंकड़े के साथ अपनी सरकार बना सकती है.

आपको बता दें कि साल 2017 गोवा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था. सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर कांग्रेस उभरी लेकिन वो सरकार बनाने का दावा नहीं पेश कर सकी. गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं, तो जिसके पास भी 21 विधायकों का समर्थन रहेगा वो सरकार बना लेगा. 13 विधायकों, एमजीपी, गोवा फ़ॉरवर्ड और तीन निर्दलियों को लेकर मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में बीजेपी ने सरकार बनाई थी.

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें-

भीमा कोरेगांव मामलाः SC में अगली सुनवाई बुधवार को, तब तक हाउस अरेस्ट में रहेंगे मानवाधिकार कार्यकर्ता

जानिए, बीते 6 महीनों में डीजल 11 रुपये तो पेट्रोल 10 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

MP में कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व, राहुल की संकल्प यात्रा में 'अक्षत-तिलक'

पर्रिकर के बीमार होने से गोवा में राजनीतिक अनिशचितता, रामलाल बोले- सीएम बदलने पर चर्चा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget