एक्सप्लोरर

नसीमुद्दीन का पलटवार, कहा- मायावती सबसे बड़ी ब्लैकमेलर, जो सिखाया वही कर रहा हूं

नई दिल्ली: बीएसपी सुप्रीमो मायावती और पार्टी से निकाले गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बीच शुरू हुई आरोपों की जंग खत्म होती नहीं दिख रही है. कल नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कथित ऑडियो टेप जारी कर मायावती पर पैसे मांगने का आरोप लगाया था.

इसके बाद मायावती ने सफाई देते हुए नसीमुद्दीन को 'टेप ब्लैकमेलर' करार दिया था. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर मायावती पर आरोपों को झड़ी लगा दी.

हजारों लोगों को प्रताड़ित पार्टी से निकाला नसीमु्द्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''कल मायावती जी ने जो भी बातें रखीं. वो सारी बातें झूठ फरेब साजिश से भरी हुईं थीं. आज मैं दया शंकर मामले में अपना बयान दर्ज करवा कर आया हूं. मायावती जी ने कई नेताओं को प्रताड़ित कर पार्टी से निकाल दिया या फिर इतना प्रताड़ित किया कि लोग खुद पार्टी छोड़ कर चले गए. जो खुद प्रताड़ित होकर चले गए उनमें स्वामी प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक जैसे लोग शामिल हैं.''

मायावती बताएं मैंने किसे ब्लैकमेल किया नसीमु्द्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''मैंने मायावती जी की साजिश, प्रकोप, मेरे व मेरे बच्चों के दमन से बचने के लिए उन्हीं का हथियार उनपर इस्तेमाल किया. फोन टेपिंग भी मायावती से सीखी. मैंने जब उनपर ही ये सब इस्तेमाल किया तो वो तिलमिला उठीं. मैं जानना चाहता हूं कि कल जो ऑडियो जारी किया था उसमें मैंने किसे ब्लैकमेल किया? क्या इससे पहले की मेरी कोई फोन टेपिंग मायावती के पास हो जिसमें मैं किसी को ब्लैकमेल कर रहा हूं, उसे पेश करें.''

सब कुछ मायावती से सीखा, उनसे बड़ी कोई ब्लैकमेलर नहीं नसीमु्द्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''मैं जो भी जानता हूं या जो भी करता हूं आपने ही सिखाया है. आप से बड़ा ब्लैकमेलर मैंने देश में दूसरा कोई नहीं देखा. खिद को बचाने के लिए साजिश करतीं हैं. अगर मायावती जी को पता था कि मैं टेप ब्लैकमेलर था तो पार्टी से निकालने से पहले सतीश चंद्र मिश्रा ने मुझपर कई आरोप लगाए लेकिन ब्लैकमेलिंग का आरोप क्यों नहीं लगाया? मेरे टेप जारी करने से पहले मैं सही था.''

मायावती बताएं उन्होंने खुद कितने सांसद जिताए नसीमु्द्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''मेरे ऊपर आरोप लगा कि कि मैं अपने बेटे को नहीं जिता पाया. मैं पूछना चाहता हूं कि मायावती जी आपने कितने जिता दिए. मेरे बेटे को जबरदस्ती चुनाव लड़ाया गया. वो दूसरे नंबर पर रहा. दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी रही.''

अगर आरोप साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा नसीमु्द्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''मेरे ऊपर बांदा नगर निगम चुनाव हारने का आरोप लगा. एक डूबती पार्टी की अध्यक्ष हैं लेकिन यह भी नहीं पता किया 1990 में बांदा में नगर निगम का चुनाव तो क्या उपचुनाव भी नहीं हुआ. अगर ये साबित कर दें कि 1990 में बांदा में नगर पालिका चुनाव हुआ तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. अगर नहीं हुआ तो मायावती जी आप संन्यास ले लेना.''

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आरोपों के बाद गेंद एक बार फिर मायावती के पाले में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget