एक्सप्लोरर

26 जनवरी को हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली लाइन पर आंशिक रूप से चलेगी मेट्रो, पार्किंग भी रहेगी बंद

गणतंत्र दिवस परेड को लेकर दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए कुछ स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने का फैसला किया है. दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है.

नई दिल्ली: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली मेट्रो की सर्विस में कुछ बदलाव किए गए हैं. दिल्ली मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे. गणतंत्र दिवस पर 'हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली' मेट्रो लाइन पर आंशिक रूप से ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसके अलावा कुछ मेट्रो स्टेशन के गेट बी बंद रहेंगे.

केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा. केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल सिर्फ यात्रियों के इंटरचेंज किया जा सकेगा. इसके अलावा 26 जनवरी को पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेगा. दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने आधिकारिक बयान में बताया, सुरक्षा व्यवस्था के तहत ये अहम बदलाव करने का फैसला लिया गया है.

गणतंत्र दिवस पर 32 झांकियों की छटा देखने को मिलेगी हर साल 26 जनवरी यानी भारत के गणतंत्र दिवस समारोह पर पूरी दुनिया की नजरें रहती हैं. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में राजपथ पर हर बार की तरह इस साल भी परेड निकाली जाएगी. 72वें गणतंत्र दिवस पर इस बार 32 झांकियों की छटा देखने को मिलेंगी. जिसमें अलग अलग प्रदेशों की झांकियां, मंत्रालय की झांकियां और महत्त्वपूर्ण विभाग भी शामिल होंगे. प्रदेशों की झांकियां - लद्दाख , गुजरात, असम ,तमिल नाडु, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, त्रिपुरा , वेस्ट बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश. इस बार का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग होने वाला है. इसमें सबसे अहम कोविड-19 से पैदा हुए हालात के कारण सामने आए बदलाव हैं. इसके अलावा, कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो देशवासी पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में देखेंगे जैसे उत्तर प्रदेश के राम मंदिर की एक झलक. इस बार राजपथ पर अयोध्या में बनने जा रही भव्य राम मंदिर की झांकी देखने को मिलेगी. उत्तर प्रदेश की ओर से जो झांकी परेड में शामिल होगी, उसमें राम मंदिर का मॉडल होगा. यूपी की ओर से इस बार अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर को ही थीम बनाया गया है. साल 2021 के गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड खास होने जा रही है. एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी और साथ ही डॉक्टर और हेल्थ वर्कर भी होंगे. सैनिटाइजर, फेस मास्क और ग्लव्स की भी व्यवस्था होगी. ये भी पढ़ें- Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस से पहले हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, देखें तस्वीरें गणतंत्र दिवस पर आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पाक, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आधा दर्जन लॉन्च पैड किए सक्रिय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
इस राज्य में हटे 73.39 लाख वोटर, SIR के बाद ड्राफ्ट रोल जारी
इस राज्य में हटे 73.39 लाख वोटर, SIR के बाद ड्राफ्ट रोल जारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget