एक्सप्लोरर

Coronavirus के डर से मुंबई में नहीं होंगे इस बार रेन डांस, सभी आयोजन रद्द

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए होली को लेकर मुंबई में होने वाले सभी इवेंट्स रद्द कर दिए हैं. इनमें रेन डांस सबसे खास है. हालांकि मुंबई में अभी तक कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है.

मुंबई: महाराष्ट्र में हालांकि कोरोना वायरस से किसी के ग्रसित होने का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इस बीमारी के मद्देनजर ऐहतियातन कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी के तहत इस बार होली से जुडे़ तमाम आयोजन रद्द कर दिए गए हैं. इनमें कई रेन डांस के ईवेंट भी शामिल हैं.

मुंबई के जूहू इलाके के भाईदास हॉल से सटे मैदान में बीते दो दशकों से पाटीदार समाज की ओर से रेन डांस का आयोजन किया जाता है. शहर में इसकी गिनती होली के बडे़ आयोजनों में होती है और तमाम टीवी चैनल इस आयोजन को लाइव दिखाते हैं. कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग ऑरकेस्ट्रा के संगीत पर पानी की बौछारों के साथ होली खेलते हैं. आयोजक भार्गव पटेल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार उन्होंने रेन डांस के लिए सभी तैयारी कर ली थी और लोगों को निमंत्रण भी भेज दिया था, लेकिन कोरोना के मामले भारत में भी पाए जाने के बाद वे कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते. इसलिए उन्होंने रेन डांस रद्द कर दिया है. जूहू की तरह ही वर्ली इलाके के नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ इंडिया के मैदान में भी बडे़ पैमाने पर रेन डांस का आयोजन होता है, जिसमें पांच हजार लोग शामिल होते हैं. आयोजन के लिए कई सारे पास भी बिक चुके थे, लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर आयोजन रद्द कर दिया गया है. आयोजक वीरेन शाह के मुताबिक ऐहतियातन उन्होंने ये कदम उठाया है और जिन लोगों ने पास खरीदे हैं उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे. इन आयोजनों के अलावा शहर की तमाम हाउसिंग सोसायटी जो हर साल अपने यहां रेन डांस का आयोजन करतीं थी, उन्होंने भी कोरोना वायरस के डर से आयोजन रद्द कर दिया है. कई सोसायटियों ने पैसे जुटाए थे जो अब वापस किए जा रहे हैं. वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एलान किया कि कोरोना वायरस को लेकर डरने की जरूरत नहीं. सिर्फ भीड़ भरे आयोजनों से बचा जाना चाहिए. महाराष्ट्र में कोरोना का एक भी मरीज नहीं है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget