एक्सप्लोरर

अयोध्या आने वाले सभी अतिथियों का होगा कोरोना टेस्ट, मोहन भागवत ने लखनऊ में कराया परीक्षण

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हो रहे सभी मुख्य अतिथियों का कोरोना परीक्षण किया जा रहा है. इस क्रम में आज लखनऊ में आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत और कृष्ण गोपाल, भैया जी जोशी, दत्तात्रेय होसबोले, क्षेत्र प्रचारक अनिल नेलखनऊ में अपना कोरोना टेस्ट कराया है.

नई दिल्लीः अयोध्या में राम मंदिर के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत कल से हो गई है. आज रामार्चा पूजा हो रही है. इसका साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरे का किया जा रहा है इस्तेमाल. सरयू घाट पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है. वहीं कोरोना भी बड़ा मुद्दा बना हुआ इसलिए कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का पहले कोरोना परीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने कोरोना का परीक्षण किया है.

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हो रहे सभी मुख्य अतिथियों का कोरोना परीक्षण किया जा रहा है. ऐसा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए किया जा रहा है. इस क्रम में आज लखनऊ में आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत और कृष्ण गोपाल, भैया जी जोशी, दत्तात्रेय होसबोले, क्षेत्र प्रचारक अनिल नेलखनऊ में अपना कोरोना टेस्ट कराया है. यह सभी कुछ ही देर में लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होंगे. वहीं खबर मिल रही है कि उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा भी कोरोना टेस्ट करवाकर ही अयोध्या जाएंगे.

राम मंदिर के कल होने वाले भूमि पूजन की तैयारियां लगभग हो चुकी हैं. आज यहां अयोध्या में रामार्चा पूजन, हनुमान पूजन और शाम को सरयू घाट पर आरती होगी. ये पूजा क़रीब 5 घंटे तक चलेगी. इसमें कुल 6 पुजारी शामिल हो रहे हैं. वहीं, भूमि पूजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं.

अयोध्या में कल होने वाले भूमि पूजन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह पर पुलिसबल तैनात किया गया है. कल पीएम मोदी सुबह साढ़े 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि कल सुबह को ही अयोध्या को सील कर दिया जाएगा.

राम मन्दिर के भूमि पूजन में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह को न्यौता नहीं दिया गया है. मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरि ने निमंत्रण नहीं दिए जाने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि उम्र ज़्यादा होने और मेहमानों की संख्या सीमित रहने की वजह से न्यौता नहीं दिया गया है.

इसे भी देखेंः सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI जांच की मांग को लेकर क्षत्रिय महासभा का प्रर्दशन

महाराष्ट्र के नेता की मांग- 'भगवान राम की मूर्ति की मूछें होनी चाहिये'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget