एक्सप्लोरर

Snowfall: कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से सभी उड़ानें रद्द, नेशनल हाइवे भी बंद

Srinagar Airport: जम्मू -कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी के कारण हवाई और रेल सेवा पर असर पड़ा है. हिमस्खलन की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने लोगों को बाहर जाने से मना किया है.

Flights Cancelled At Srinagar Airport: कश्मीर घाटी में सोमवार (30 जनवरी) को हुई भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. खराब मौसम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिया गया. मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों तक इसी तरह का मौसम रहने की चेतावनी जारी की है.

लगातार हो रही बर्फबारी के कारण दृश्यता 500 मीटर से भी कम हो गई, जिससे श्रीनगर हवाईअड्डे पर सभी 68 निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गईं. खराब मौसम के कारण बारामूला-बनिहाल रेल लाइन पर ट्रेन सेवाएं भी निलंबित कर दी गईं. जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर शहर में सोमवार सुबह तक पांच इंच बर्फ जमी हुई है, जबकि गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में एक से तीन फुट बर्फबारी हुई है.

तापमान माइनस में पहुंचा

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, पहलगाम में माइनस 1.4 और गुलमर्ग में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 और लेह में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जम्मू में 10.4, कटरा में 9, बटोटे में 1.2, बनिहाल में 0.2 और भद्रवाह में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 1 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है. 

हिमस्खलन का अलर्ट जारी

अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में समुद्र तल से 2,500 मीटर ऊपर उच्च खतरे के स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना है. जेकेडीएमए ने अगले 24 घंटों में बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम और रामबन जिलों में 1,500 से 2,500 मीटर से ऊपर मध्यम खतरे के स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना जताई है. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने को कहा गया है.

जम्मू-कश्मीर में एवलांच को लेकर अलर्ट

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के मौसम विभाग ने एवलांच (हिमस्खलन) की संभावना जताई है. जेकेडीएमए ने कहा कि अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में समुद्र तल से 2500 मीटर ऊपर उच्च खतरे के स्तर के साथ एवलांच की संभावना है. अगले 24 घंटों में बांदीपोर, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम और रामबन जिलों में 1500 से 2500 मीटर से ऊपर मध्यम खतरे के स्तर का एवलांच की संभावना है.

ये भी पढ़ें-IAF: एयर मार्शल एपी सिंह वायुसेना के नए उप प्रमुख नियुक्त, जानें उनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव का होगा एक्सटेंशन?
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget