एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh: ज्ञानवापी मामले पर अखिलेश बोले, 'बीजेपी ने बनाया है हेट कैलेंडर, उसी पर कर रहे हैं काम'

Uttar Pradesh: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मस्जिद के मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने सीएम योगी द्वारा एक अस्पताल के उद्घाटन करने पर भी सवाल उठाया.

Akhilesh Yadav Targets BJP: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को आजमगढ़ के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद के मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने हेट कैलेंडर बना रखा है, ये उसी पर काम कर रहे हैं. गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर किए गए सर्वे का काम सोमवार को पूरा हो गया. हिंदू पक्ष ने सर्वे वीडियोग्राफी में सोमवार को कथित रूप से एक शिवलिंग मिलने का दावा किया.

इसके बाद वाराणसी की एक स्थानीय अदालत के निर्देश पर ज्ञानवापी के वजू खाने को सील कर दिया गया. हालांकि मुस्लिम पक्ष इस दावे को गलत ठहराते हुए कह रहा है कि मुगल काल की बनी सभी मस्जिदों के वजू खाने के अंदर फव्वारा लगाया जाता था. इसी के बाद इस मामले पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई.

अस्पताल के उद्घाटन पर सवाल उठाया
अखिलेश यादव ने इस दौरान सीएम योगी द्वारा एक अस्पताल के उद्घाटन करने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि सीएम ने एक अस्पताल का उद्घाटन किया है. रेजिडेंशियल एरिया में अस्पताल कैसे बन गया. रेजिडेंशियल इलाके में अस्पताल कैसे बन सकता है. बता दें कि, सीएम योगी ने रविवार को लखनऊ में कैंसर के रोगियों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिये ग्लोबल हैल्थकेयर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया था.  

आजमगढ़ के दौरे पर आए अखिलेश
बता दें कि, अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसी बीच सपा प्रमुख आज आजमगढ़ के दौरे पर आए हैं. इस दौरान वे चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा को लेकर अमित शाह की बैठक, श्रद्धालुओं का किया जाएगा बीमा, मिलेगा RIFD कार्ड 

Gyanvapi Masjid Dispute: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुलाई आपात बैठक, ज्ञानवापी मस्जिद समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget