एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा को लेकर अमित शाह की बैठक, श्रद्धालुओं का किया जाएगा बीमा, मिलेगा RIFD कार्ड

Amarnath Yatra: गृहमंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक, यात्रियों का दर्शन सुगम हों और उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए दिए कड़े निर्देश.

Amarnath Yatra: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने खुफिया और सुरक्षा प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अमरनाथ यात्रा के लिए जितने भी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की जरूरत हो उन्हें यात्रा के दौरान तैनात किया जाए. साथ ही ऐसी सुविधाएं दीजिए जिनसे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. यह बैठक दो चरणों में चली

बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. गृहमंत्री ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी एक लम्बी बैठक की. इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव और सूचना ब्यूरो के निदेशक, जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल भी शामिल हुए.

सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को किया आगाह

सुरक्षा बैठक के दौरान अमरनाथ यात्रा पर होने वाले संभावित खतरों और अभी तक खुफिया एजेंसियों के सामने आए इंपोर्ट पर भी समीक्षा की गई. बैठक में इस बात पर भी गौर किया गया कि आतंकवादी घुसपैठ के लिए सुरंग का भी सहारा ले सकते हैं. बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री ने साफ तौर पर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को आगाह किया कि वे हर संभावित खतरे से निपटने की योजना बनाएं साथ ही अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित चलाने के लिए जितनी भी केंद्रीय फोर्स की जरूरत हो उसे मंगा लिया जाए.

यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो
 
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि अमरनाथ यात्रा में आने वाले यात्रियों का दर्शन सुगम हों और उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े, ये मोदी सरकार की प्राथमिकता है. शाह ने अमरनाथ यात्रियों के आवागमन, ठहरने, बिजली, पानी, संचार और स्वास्थ्य समेत सभी आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद ये पहली यात्रा है और अत्यधिक ऊंचाई के कारण अगर लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हो तो उसके लिए पर्याप्त इंतज़ाम होने चाहिए.
 
सूचना प्रसार के लिए मोबाइल टावर बढ़ाये जाए
 
गृह मंत्री ने कहा कि यात्रा मार्ग में बेहतर संचार और किसी भी सूचना के प्रसार के लिए मोबाइल टावर बढ़ाये जाए, साथ ही भूस्खलन होने की स्थिति में मार्ग तुरंत खोलने के लिए मशीने तैनात की जाएं. अमित शाह ने पर्याप्त संख्या में ऑक्सीज़न सिलेंडर सुनिश्चित करने के साथ ही 6000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर पर्याप्त चिकित्सा बेड और किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए एम्ब्युलेन्स तथा हेलीकॉप्टर तैनात करने को भी कहा. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अमरनाथ यात्रा के दौरान हर तरह की परिवाहन सेवाएं बढ़ाई जाए. 

हर अमरनाथ यात्री को एक RIFD कार्ड दिया जाएगा

बैठक में जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव ने कहा कि पहली बार हर अमरनाथ यात्री को एक RIFD कार्ड दिया जाएगा और पाँच लाख रुपये का बीमा करवाया जाएगा. इस कार्ड के सहारे यात्री की गाड़ियां या यात्री कहां है इसकी जानकारी मिल सकेगी. यात्रा के लिए टेंट सिटी, यात्रा मार्ग पर वाईफाई हॉटस्पॉट और समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही बाबा बर्फानी के ऑनलाइन लाइव दर्शन, पवित्र अमरनाथ गुफा में सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण और बेस कैंप में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Gyanvapi Controversy के बीच अब टीपू सुल्तान की बनाई मस्जिद पर उठे सवाल, श्रीरंगपट्टन की जामा मस्जिद को बताया हनुमान मंदिर

Kashmir Violence: महबूबा मुफ्ती का बेतुका बयान, कहा- कश्मीरी पंडितों पर हमले के लिए कश्मीर फाइल्स फिल्म जिम्मेदार

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget