एक्सप्लोरर

हार के बाद बोले अखिलेश- कभी कभी समझाने से नहीं, बहकाने से मिलता है, आगे भी जारी रहेगा गठबंधन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बीजेपी के हांथों सत्ता गंवाने के बाद मीडिया के सामने अखिलेश यादव ने कहा कि जनता का फैसला है और हम इसे स्वीकार करते हैं. हार की वजह पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, ''कभी कभी समझाने से नहीं, बहकाने से मिलता है. हो सकता है लोगों को एक्सप्रेस वे ना पसंद आया हो और बुलेट ट्रेन के लिए वोट कर दिया हो.''

नई सरकार हमसे अच्छा काम करे: अखिलेश ने कहा, "मुझे लगता है कि जो नई सरकार आएगी वो हमारी सरकार से अच्छा काम करेगी. हमने प्रदेश में अच्छी सड़कें बनवाई हैं, एक्सप्रेस वे बनवाया है. उम्मीद है कि नई सरकार भी इससे अच्छे काम करवाएगी.''

कांग्रेस के साथ आगे भी रहेगा गठबंधन कांग्रेस के गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा, "कांग्रेस के साथ गठबंधन अच्छा रहा. ये गठबंधन आगे भी जारी रहेगा. हमारी साइकिल ट्यूबलेस साइकिल थी और आगे भी रहेगी. दो सीट वाली साइकिल की तरह कांग्रेस आगे भी हमारे साथ रहेगी.''

हार की जिम्मेदारी से पहले समीक्षा हार की जिम्मेदारी किसकी ? इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा, ''सीएम मैं हूं, राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मैं हूं. पहले हार की समीक्षा करूंगा फिर जिम्मेदारी की बात.''

ईवीएम पर सवाल तो जांच हो: मायावती के ईवीएम पर सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, "अगर किसी पार्टी ने सवाल उठाए हैं तो सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए. हम भी अपने स्तर पर जो भी होगा करेंगे.''

पहली कैबनेट के फैसले का इंतजार करिए अखिलेश ने कहा, ''पहली कैबिनेट के फैसले का इंतजार कीजिए, अगर यूपी के किसानों का कर्ज माफ हो गया तो देश के किसानों का भी कर्ज माफ हो सकता है. अगर प्रधानमंत्री जी ने कहा है तो मुझे लगता है किसानों का कर्जा जरूर माफ होगा.''

काम बोलता रहेगा अखिलेश ने कहा, ''हम देखना चाहते हैं कि समाजवादी से अच्छा काम नई सरकार कैसे करती है. जब तक कोई हमसे अच्छा काम नहीं करेगा, हमारा काम बोलेगा.''

Assembly Election Results 

यूपी में कौन आगे कौन पीछे-

रूझान-403, बीजेपी-324, सपा-कांग्रेस-55, बीएसपी- 19, अन्य-5

पंजाब में कौन आगे कौन पीछे-

रूझान-117, बीजेपी-अकाली-18, कांग्रेस- 77, आप-22 , अन्य-0

उत्तराखंड में कौन आगे कौन पीछे-

रूझान-70, बीजेपी- 57, कांग्रेस-11 , अन्य-2

गोवा में कौन आगे कौन पीछे-

रूझान-38 , बीजेपी-13 , कांग्रेस-17 , अन्य-0

मणिपुर में कौन आगे कौन पीछे-

रूझान-58, बीजेपी-23 , कांग्रेस-22, अन्य-11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget