एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: अखिलेश यादव ने मायावती को कहा धन्यवाद, कहा- BJP के 'बुरे दिन' के लिए जनता इकट्ठी हो रही है

अखिलेश यादव की पार्टी और मायावती की पार्टी ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था. आज अखिलेश यादव से 2019 को लेकर सवाल किया गयटा तो उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर में बीजेपी की करारी हार हुई है. इन नतीजों पर बीजेपी जहां चिंतन की बात कर रही है तो विपक्ष योगी सरकार की नाकामियां गिना रहा है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी समाज में जहर घोलने का काम कर रही है. बीजेपी ने वादा खिलाफी की, अच्छे दिन तो आए नहीं लेकिन जनता बीजेपी के बुरे दिन लाने के लिए इकट्ठी हो गई.

बता दें कि इन दोनों सीटों पर अखिलेश यादव की पार्टी और मायावती की पार्टी ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था. आज अखिलेश यादव से 2019 को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले.

मायावती जी को बहुत बहुत धन्यवाद अखिलेश यादव ने कहा, ''मैं दोनों लोकसभा क्षेत्र की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं. हम हर वर्ग के लोगों का धन्यवाद देता हूं. मैं बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती का धन्यवाद देता हूं. बहुत महत्वपूर्ण लड़ाई में उनकी पार्टी का साथ मिला. इसके साथ ही कांग्रेस, निषाद पार्टी, पीस पार्टी सभी मिलकर हमारा सहयोगी दिया. इसके साथ ही अजित सिंह जी को भी धन्यवाद देता हूं.''

सीएम-डिप्टी सीएम की सीट का ये हाल तो पूरे देश में क्या होगा अखिलेश यादव ने कहा, "मैं आज कह सकता हूं कि जो परिणाम आया है, गिनती हजारों की दिख रही है लेकिन दोनों लोकसभा की लाखों जनता ने वोट देकर समाजवादी पार्टी को जिताया है. उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव से राजनीतिक संदेश हमेशा निकलते हैं. एक सीट जिससे मुख्यमंत्री आए हों और दूसरे डिप्टी सीएम की सीट पर अगर जनता की इतनी नाराजगी है तो सोचिए पूरे देश में चुनाव होगा तो क्या हाल होगा.''

जनता ने बीजेपी को जवाब दिया है अखिलेश यादव ने कहा, "नोटबंदी और जीएसटी ने कारोबार छीन लिए, बीजेपी ने कानून की जो धज्जियां उड़ाईं जनता ने उसी का जवाब दिया है. मुख्य़मंत्री ने सदन में कहा कि मैं हिन्दू हूं और मैं ईद नहीं मनाता हूं. समाजवादी और बीएसपी के नातओं को सांप और छछूंदर कहा गया. जब उन्हें लगा कि जनता नाराज है तो कहा गया कि समाजवादी पार्टी औरंगजेब की पार्टी है.''

जिनती वादा खिलाफी बीजेपी ने की इतनी किसी ने नहीं की अखिलेश यादव ने कहा, ''यह नतीजा एक संदेश है, यह कहीं ना कहीं सोशल जस्टिस की भी जीत है. विकास के नाम पर जनता को बुरी तरह निराश किया गया. संकल्प पत्र के माध्यम से जनता से बड़े बड़े वादे किए गए. बीजेपी एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी. जिनती वादा खिलाफी बीजेपी ने की इतनी किसी ने नहीं की होगी.''

अखिलेश यादव ने कहा, ''बीजेपी को विकास के रास्ते पर लौटना पड़ेगा, विनाश के रास्ते से जीत नहीं मिलेगी. भावनात्मक मुद्दों के जरिए समाज में जहर घोलने का काम, जातियों में लड़ाई कराने का काम इनका रहता है. आज जनता पूछ रही है कि किसान और युवाओं के लिए क्या है?''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget