एक्सप्लोरर

सपा कार्यकर्ताओं को 'छपाक' दिखाएंगे अखिलेश यादव, बुक किया पूरा हॉल

आज दीपिका की फिल्म 'छपाक' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. इस फिल्म को कोई समर्थन कर रहा है तो कोई विरोध कर रहा है.

नई दिल्ली: रिलीज से पहले ही दीपिका पादुकोण की 'छपाक' की खूब चर्चा हुई है. ऐसे में आज जब यह फिल्म रिलीज होगी तो इसे बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिलने की उम्मीद है. बता दें कि दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में दीपिका के जाने से जहां एक गुट नाराज है और फिल्म को न देखने की अपील कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग फिल्म का समर्थन कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने भी फिल्म का समर्थन किया है. इतना ही नहीं अपने कार्यकर्ताओं को 'छपाक' फिल्म दिखाने के लिए शुक्रवार को गोमतीनगर के मल्टीप्लेक्स का एक शो बुक किया है. सपा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है. एसिड पीड़ित की जिंदगी पर बनी यह फिल्म आज को ही रिलीज हो रही है.

बता दें कि दीपिका ने जेएनयू जाकर नकाबपोशों की पिटाई में जख्मी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की थी. इसके बाद से कुछ लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं.

क्या है फिल्म की कहानी

दीपिका की ये फिल्म एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी दिखाती है. 2005 में लक्ष्मी अग्रवाल पर एक 32 साल के शख्स ने सिर्फ इसलिए एसिड फेंक दिया क्योंकि उन्होंने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था. इसके बाद लक्ष्मी अग्रवाल की सात बार सर्जरी हुई.

इस फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं. दीपिका के अलावा विक्रांत मेस्सी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म के गाने गुलजार ने लिखें हैं. इस फिल्म में सिंगिंग अरिजित सिंह ने की है.

Chhapaak Movie Review: दीपिका की फिल्म देखते वक्त 'छपाक' से आप पर भी पड़ेंगी तेज़ाब की 'छीटें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget