एक्सप्लोरर

Pets In Airplane: पालतू कुत्ते और बिल्ली के साथ यात्री कर सकेंगे हवाई सफर, ये भारतीय एयरलाइन नवंबर में करने जा रही शुरुआत

Akasa Airlines: पालतू कुत्ते और बिल्ली को पालने वाले शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. अब भारतीय एयरलाइन प्लेन में पालतू जानवरों को उड़ान के दौरान रखने की इजाजत देने जा रही है. जानिए पूरी जानकारी.

Indian Airlines: अगर आप कुत्ते-बिल्ली (Dogs Cats) पालने के शौकीन हैं और उन्हें हमेशा अपने पास रखते हैं तो ये खबर आपके लिए है. खबर ये है कि अब हवाई यात्रा (Air Travel) के दौरान भी पालतू कुत्ते और बिल्ली (Pets) को साथ ले जा सकेंगे. इसकी शुरुआत भारत की सबसे नई एयरलाइन्स आकासा एयर (Akasa Air) करने जा रही है. कंपनी नवंबर के महीने से पालतू जानवर (कुत्ता बिल्ली) को साथ ले जाने की इजाजत देने वाली है.

अकासा एयर ने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को केबिन और कार्गो में अनुमति देने का फैसला किया है. इसकी बुकिंग इस साल 15 अक्टूबर से शुरू होगी. पालतू जानवरों के साथ आकासा एयर की पहली फ्लाइट 1 नवंबर को उड़ान भरने वाली है. इसके अलावा कंपनी अगले कुछ हफ्तों में नए रूट की भी शुरुआत करने जा रही है. आकासा एयर अब साल 2023 से इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत करने की योजना बना रही है. अभी कंपनी के पास 6 विमान हैं और अगले साल मार्च के अंत तक 18 विमान हो जाएंगे.

क्या कहना है कंपनी के CEO का?

एयरलाइन के सीईओ विनय दुबे का कहना है कि एयरलाइन कंपनी आकासा एयर का प्रदर्शन परिचालन शुरू होने के पहले 60 दिनों में संतोषजनक रहा है. एयरलाइन ने इस साल अगस्त में परिचालन शुरू किया था और उसकी अगले साल की दूसरी छमाही में अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की भी योजना है. कंपनी के बेड़े में 6 विमान है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक बेड़े का आकार बढ़ाकर कुल 18 विमान तक करने की तैयारी है. दुबे ने कहा कि कंपनी नये निवेशकों की तलाश में है.

आज से दिल्ली से सेवाएं होंगी शुरू

कंपनी अपनी उड़ानों में भी विस्तार कर रही है. एयरलाइन (Airline) इस समय रोजाना 30 उड़ानें भर रही है और शुक्रवार, 7 अक्टूबर से दिल्ली से सेवाएं शुरू होंगी. इसके साथ ही कंपनी नए विमान अपने बेड़े में भी शामिल कर रही है. आकासा एयर (Akasa Air) ने 72 बोइंग-737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया है. बता दें कि इस समय भारतीय एयरलाइंस इंडस्ट्री (Indian Airlines Industry) में इंडिगो मार्केट लीडर है. वहीं टाटा संस की एयरइंडिया, विस्तारा और एयर एशिया के अलावा स्पाइस जेट भी बाजार में मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: Turkish Airlines: तुर्की के विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रा के दौरान बिगड़ी 69 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत

ये भी पढ़ें: Domestic Airlines: एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए जारी किया नया मेन्यू, जानें कौन-कौन से स्वादिष्ट व्यंजन शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget