एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'राजनीति में हमेशा के लिए दुश्मन या दोस्त नहीं होता', अजित पवार ने बताया क्यों गए बीजेपी-शिवसेना के साथ

Ajit Pawar Rally: अजित पवार ने हाल ही में NCP में बगावत का नेतृत्व किया था और शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे.

Ajit Pawar Rally: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का कहना है कि वे बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट वाले गठबंधन में इसलिए शामिल हुए ताकि लोगों की समस्या हल कर सकें. अजित पवार ने कहा कि राजनीति में न तो कोई हमेशा के लिए दुश्मन होता है और न ही हमेशा के लिए दोस्त. इसलिए उन्होंने राज्य के विकास के लिए गठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया.

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, बीड में एक रैली को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा, ''हम महाराष्ट्र में सभी को बताना चाहते हैं कि भले ही हम महायुति (बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट वाले गठबंधन) में हैं, लेकिन सभी जातियों और धर्मों के लोगों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है.''

बीड अजित पवार समर्थक धनंजय मुंडे का गृह क्षेत्र है. धनंजय मुंडे ने एनसीपी में बगावत के समय अजित पवार का साथ दिया था और उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में कृषि मंत्री बनाया गया है. कुछ दिन पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार ने भी बीड में रैली की थी.

अजित पवार का विपक्ष पर वार

अजित पवार ने बीड रैली में विपक्ष पर भी हमला बोला और गलत जानकारी देने का आरोप लगाया. पवार ने कहा, "जब प्याज की कीमतें बढ़ीं तो बहुत लोगों ने फोन किया. विपक्ष हमेशा गलत जानकारी देता है. मैंने धनंजय मुंडे (महाराष्ट्र के कृषि मंत्री) से दिल्ली जाने को कहा. धनंजय दिल्ली गए और मदद का अनुरोध किया. गृह मत्री अमित शाह ने तत्काल 24 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 2 लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदी."

पिछले महीने एनसीपी में बगावत कर हुए थे सरकार में शामिल

अजित पवार बीती 2 जुलाई को सभी का चौंकाते हुए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए थे. उन्होंने उसी दिन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. अजित पवार के इस कदम को एनसीपी प्रमुख चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत के तौर पर देखा गया था. हालांकि, अजित पवार इसे बगावत कहने से इनकार करते रहे हैं. सरकार में शामिल होने को शरद पवार ने समर्थन नहीं दिया और इसके बाद से पार्टी में दो धड़े बने हुए हैं. 

5 जुलाई को शरद पवार और अजित पवार ने पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर शक्ति प्रदर्शन भी किया था और यहां भी अजित पवार का पलड़ा भारी दिखा था. एनसीपी के ज्यादा विधायक उनके साथ नजर आए थे.

यह भी पढ़ें

शिवसेना का NCP पर बड़ा हमला, कहा- शरद पवार की कृपा से अजित पवार चार बार डिप्टी सीएम बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget