एक्सप्लोरर

Omicron In India: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित हुए सात में से 5 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Ajit Pawar On Omicron: ओमिक्रोन वायरस को लेकर महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है. पुणे में ओमीक्रोन के सात में से पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव हो गई है. इस बात की जानकारी अजित पवार ने दी है.

Ajit Pawar On Omicron Virus: पुणे में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित मिले सात में से पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट अब नेगेटिव आ गई है. इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को दी. कोरोना वायरस की स्थिति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि पिम्परी-चिंचवाड़ औद्योगिक टाउनशिप में मिले छह में से चार मरीजों और पुणे शहर के एक मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. पुणे जिले के प्रभारी मंत्री अजित पवार ने कहा, ''सभी सात मरीजों की हालत स्थिर है. ओमीक्रोन से संक्रमित पिम्परी-चिंचवाड़ के चार और पुणे शहर के एक मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है.''

बता दें कि नाइजीरिया से आयी एक प्रवासी भारतीय महिला और उसकी दो बेटियों सहित सात लोगों की जांच रिपोर्ट में उनके ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. उन्हें शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी ताजा जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. गौरतलब है कि अफ्रीका में पिछले महीने सामने आए कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘चिंताजनक स्वरूप’ बताया है.

Operation Devi Shakti: अफगानिस्तान से जल्द भारत आएगा सिख प्रतिनिधिमंडल, साथ लाएंगे पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब

अजित पवार ने वैक्सीनेश को लेकर बताया कि जिले में टीका लगवाने वाले योग्य यानि सभी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है. उन्होंने बताया कि अभी तक पुणे में 1.38 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं. बता दें कि कोरोना वायरस को हराने के लिए देश भर में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए सरकार लोगों को टीके लेने के लिए प्रेरित कर रही है. सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द सभी वय्सकों को टीका लगा दिया जाए.

Omicron वेरिएंट के अब तक 25 मामलों की हुई पुष्टि, जानें मरीजों की कैसी है स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget